एक्सप्लोरर

पैर दे रहे हैं बड़ी बीमारी का अलार्म! इन 6 संकेतों को न करें नजरअंदाज

पैरों की छोटी दिखने वाली समस्याएं भी कभी-कभी शरीर में चल रही गंभीर गड़बड़ियों का संकेत होती हैं. अगर समय रहते इनका इलाज न कराया जाए, तो स्थिति बिगड़ सकती है, इसलिए, अपने पैरों की बात के इशारें समझें.

Signs of Serious Disease From Feet : हमारे पैर पूरे दिन हमारा भार उठाते हैं, लेकिन हम अक्सर ही उनकी देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं. पैरों में होने वाली कुछ सामान्य लगने वाली समस्याएं असल में शरीर में छुपी बड़ी बीमारियों का संकेत हो सकती हैं. इनके जरिए पैर चिल्ला-चिल्लाकर बताते हैं कि आप अंदर से बीमार हैं. अगर समय रहते इनका ध्यान न दिया जाए, तो आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती हैं. आइए जानते हैं पैर से जुड़ी कौन-कौन सी समस्याएं किसी बड़ी और गंभीर बीमारी की ओर इशारा करती हैं...

1. पैरों में लगातार सूजन रहना

अगर आपके पैरों, टखनों या पंजों में अक्सर सूजन (Foot Swelling) बनी रहती है, तो यह हार्ट, किडनी या लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है. यह सूजन शरीर में तरल पदार्थ के जमा होने की वजह से होती है. खासकर अगर सूजन के साथ सांस लेने में तकलीफ या थकान भी हो रही है, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

2. पैरों में जलन या झुनझुनी महसूस होना

लगातार झुनझुनी या जलन की समस्या डायबिटीज न्यूरोपैथी (Diabetic Neuropathy) का संकेत हो सकती है. यह स्थिति तब होती है जब डायबिटीज (्iabetes) के कारण नसों को नुकसान पहुंचता है. अगर आपके पैर अक्सर सुन्न हो जाते हैं या उनमें सुई चुभने जैसा दर्द होता है, तो ब्लड शुगर की जांच जरूर कराएं.

3. पैरों की स्किन का रंग बदलना

अगर आपके पैरों की त्वचा नीली, बैंगनी या पीली हो रही है, तो यह ब्लड सर्कुलेशन में कमी या ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) बनने का संकेत हो सकता है. ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी है, क्योंकि यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है.

4. पैरों के नाखूनों का मोटा होना या रंग बदलना

अगर आपके नाखून पीले, भूरे या काले रंग के हो रहे हैं और उनमें बदबू या मोटाई आ रही है, तो यह फंगल इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है, लेकिन कभी-कभी यह डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल का भी संकेत हो सकता है.

5. पैरों में बार-बार ऐंठन आना

अगर रात में पैरों में मरोड़ या ऐंठन की समस्या बार-बार हो रही है, तो यह पोटैशियम, कैल्शियम या मैग्नीशियम की कमी, डिहाइड्रेशन या ब्लड सर्कुलेशन की समस्या का संकेत हो सकता है.

6. पैरों का ठंडा महसूस होना या सुन्नपन रहना

अगर आपके पैरों में हमेशा ठंडक रहती है, जबकि बाकी शरीर सामान्य है, तो यह थायरॉइड की गड़बड़ी, नसों की कमजोरी या डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं. गर्मी के मौसम में ऐसा हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे

वीडियोज

Kanpur Lamborghini Crash: कानपुर के लैम्बॉर्गिनी कांड की वीडियो सबसे बड़ी गवाही | Shivam Mishra
UP Budget 2026: 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश..जानिए क्या है खास? | UP Vidhansabha | Yogi Adityanath
Babri Masjid Construction: बंगाल, बाबरी और सियासी बवंडर, चुनाव के द्वार...बाबरी पर आर-पार
Top News: सुबह की बड़ी खबरें | Babri Masjid | Yogi Adityanath | Delhi News | Parliament Session
UP Budget 2026: आज खुलेगा योगी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट, किसका चमकेगा भाग्य? | Yogi Adityanath

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
Subedaar Teaser Out: एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर, फैंस बोले- एकदम झक्कास
सूबेदार का टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर, फैंस बोले- एकदम झक्कास
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
क्या है पश्चिम बंगाल की युवा साथी योजना, इसमें किन लोगों को मिलते हैं हर महीने 1500 रुपये?
क्या है पश्चिम बंगाल की युवा साथी योजना, इसमें किन लोगों को मिलते हैं हर महीने 1500 रुपये?
Kefir vs Yogurt: दही से कितना अलग होता है केफिर, यह कितना फायदेमंद?
दही से कितना अलग होता है केफिर, यह कितना फायदेमंद?
Embed widget