एक्सप्लोरर

स्पोर्ट्स इवेंट देखने वाले ज्यादा खाते हैं खाना, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पुरुष महिलाओं से क्रेविंग में आगे

इस शोध में पाया गया है कि ऐसे स्पोर्ट्स जिनमें भागदौड़ ज्यादा होती है, उन्हें देखने के दौरान मीठे की तलब बहुत ज्यादा उठती है.ये सामने आया स्पोर्ट्स इवेंट देखने वालों में फिटनेस को लेकर चाहत बढ़ती है.

Overeating During Sports Event  : आजकल T20 वर्ल्ड कप की धूम चल रही है. इसके बाद ओलंपिक शुरू हो जाएगा. ऐसे में स्पोर्ट्स लवर्स दिनभर टीवी से चिपके रहते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो एक नई स्टडी आपको सावधान करती है. इस स्टडी में कहा गया है कि स्पोर्ट्स इवेंट देखने वाले ज्यादा खाना (Overeating) खाते हैं. इसमें पुरुष महिलाओं से कहीं आगे हैं. इस स्टडी में बताया गया है कि स्क्रीन के सामने इवेंट देखने से मीठा खाने की तलब भी बढ़ जाती है. यह शोध फ्रांस की ग्रेनोबल इकेलो डे मैनेजमेंट की तरफ से किया गया है.

स्पोर्ट्स देखते हुए पुरुष खाते हैं ज्यादा
इस शोध में पाया गया है कि स्क्रीन पर स्पोर्ट्स देखते हुए पुरुष महिलाओं से ज्यादा खाना खाते हैं. उनकी क्रेविंग ज्यादा बढ़ती है. इस शोध का हिस्सा रही येशिवा यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर जेनिन लसालेता ने बताया कि स्क्रीन पर दूसरे प्रोग्राम देखने से ज्यादा लोग स्पोर्ट्स देखते वक्त एक्टिव रहते हैं. इसी का हिस्सा खाने की इच्छा बन जाती है. इस दौरान मीठा खाने का ज्यादा मन करता है. 

ज्यादा दौड़भाग वाले स्पोर्ट्स में बढ़ जाती है मीठे की तलब
इस शोध में पाया गया है कि ऐसे स्पोर्ट्स जिनमें भागदौड़ ज्यादा होती है, उन्हें देखने के दौरान मीठे की तलब बहुत ज्यादा उठती है. इस शोध में सबसे पॉजिटिव चीज को मिली है, वो ये कि स्पोर्ट्स इवेंट देखने वालों में फिटनेस को लेकर चाहत बढ़ती है. काफी लोग एक्सरसाइज शुरू भी कर देते हैं. कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो स्पोर्ट्स देखते-देखते ही मान लेते हैं कि उन्होंने एक्सरसाइज कर लिया है. इसी वजह से उन्हें खाने की इच्छा होती है. शोध में बताया गया है कि स्पोर्ट्स देखने के बाद लोगों को वर्कआउट करना आसान लगने लगता है. 

सबसे ज्यादा कहां के लोग देखते हैं स्पोर्ट्स इवेंट
एक सर्वे में पाया गया है कि चेन्नई के लोगों में बिंग वॉचिंग हैबिट्स यानी लगातार टीवी देखने की आदत सबसे ज्यादा होती है. यहां के लोग एक बार कोई वेब सीरीज देखने बैठते हैं तो उसे पूरा करने के बाद ही उठते हैं. इस सर्वे में शामिल चेन्नई के 50% पार्टिसिपेंट्स ने माना है कि वे एक बार में ही पूरी सीरीज निपटा देते हैं.

इससे पहले 2014 में आए एक सर्वे में भी पाया गया था कि चेन्नई के लोग बाकी मेट्रो सिटीज के मुकाबले ज्यादा टीवी देखते हैं. इसके बाद सबसे ज्यादा टीवी हैदराबाद के लोग देखते हैं, उनकी संख्या 34% है. बता दें कि यह सर्वे, चेन्नई और हैदराबाद के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ में किया गया है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: केला खरीदते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते हैं यह गलती? जानिए कैसे एक छोटी सी लापरवाही बन सकती है आपकी दुश्मन

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget