एक्सप्लोरर

सिर्फ 1 इंजेक्शन और दिल को मिलेगी नई जिंदगी, हार्ट रिसर्च में बड़ी कामयाबी

Heart Attack Injection: हार्ट अटैक भी बेहद खतरनाक और जानलेवा कंडीशन है. एक बार अगर दिल की मसल्स को नुकसान पहुंच जाए, तो कई बार हालत बिगड़ती चली जाती है, लेकिन अब नई खोज ने बड़ी राहत दी है.

New Heart Therapy: दिल के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है. अमेरिका की Northwestern University और University of California San Diego के रिसर्चर्स ने एक ऐसी नई इंजेक्शन थेरेपी बनाई है, जो हार्ट अटैक (Heart Attack) के बाद दिल को डैमेज होने से बचा सकती है. दरअसल, हर साल लाखों लोग हार्ट अटैक का शिकार होते हैं. इनमें से बड़ी संख्या में मरीज धीरे-धीरे हार्ट फेलियर की तरफ बढ़ जाते हैं.

एक बार अगर दिल की मसल्स को नुकसान पहुंच जाए, तो शरीर उसे खुद से ठीक नहीं कर पाता और इलाज के बावजूद कई बार मरीज की हालत बिगड़ती चली जाती है, लेकिन अब नई खोज ने बड़ी राहत दी है. आइए जानते हैं क्या है नई इंजेक्शन थेरेपी और ये कैसे काम करती है...

यह भी पढ़ें: परेश रावल ने किया खुद की पेशाब पीकर ठीक होने का दावा, जानें ये कितना खतरनाक

नई इंजेक्शन थेरेपी क्या है

इस थेरेपी में खास तरह के पॉलिमर (Chemical Compounds) होते हैं, जो शरीर के कुछ प्रोटीन को पकड़ लेते हैं. ये वो प्रोटीन होते हैं जो दिल को ठीक होने से रोकते हैं. जब ये प्रोटीन रास्ते से हट जाते हैं, तो शरीर के हीलिंग प्रोटीन अपना काम आसानी से कर पाते हैं यानी सूजन और स्ट्रेस को कम करना और दिल को बचाना है.

चूहों पर ट्रायल हुआ सफल

वैज्ञानिकों ने सबसे पहले इस थेरेपी को सेल पर टेस्ट किया और फिर चूहों पर इसका असर देखा. एक ही कम डोज वाली इंजेक्शन देने पर चूहों में सूजन कम हुई, दिल की कोशिकाएं ज्यादा डेड नहीं हुईं और हार्ट की काम करने की क्षमता बढ़ गई. इसके साथ ही, दिल की नई रक्त वाहिकाएं (blood vessels) भी बनने लगीं.

हार्ट फेलियर को रोकने की उम्मीद

Northwestern के वैज्ञानिक Nathan Gianneschi और UC San Diego की Karen Christman ने इस स्टडी को लीड किया. उनका कहना है कि हार्ट अटैक के बाद हार्ट फेलियर रोकने का अब भी कोई पक्का इलाज नहीं है, लेकिन यह नई थेरेपी उस दिशा में बड़ी उम्मीद है. उनका कहना है कि, 'आज भी हर साल हार्ट अटैक से बड़ी संख्या में अपनी जान गंवा देते हैं. लेकिन हमारे पास ऐसे बहुत कम इलाज हैं, जो हार्ट फेलियर के खतरे को सच में बदल सकें. यह नई थेरेपी उन 'अंदर के टारगेट्स' को पकड़ने में मदद कर सकती है, जिन्हें अब तक दवाइयों से ठीक नहीं किया जा सकता था.'

थेरेपी कैसे काम करती है

जब हार्ट अटैक आता है, तब दिल की मसल्स को ऑक्सीजन नहीं मिलती और वहां डैमेज होने लगता है. इसके बाद सूजन और स्कार टिशू बनने लगते हैं, जिससे दिल कमजोर हो जाता है. वैज्ञानिकों ने Nrf2 नामक एक प्रोटीन को टारगेट किया है, जो दिल को स्ट्रेस और सूजन से बचाता है, लेकिन Keap1 नाम का दूसरा प्रोटीन Nrf2 को ब्लॉक कर देता है. इस नई थेरेपी में जो PLP (Protein Like Polymer) है, वो Keap1 को पकड़ लेता है ताकि Nrf2 अपना काम कर सके.

सिर्फ एक इंजेक्शन और हफ्तों तक असर

शोधकर्ताओं का कहना है कि एक बार ये PLP शरीर में गया, तो इसने Keap1 को पकड़ लिया और Nrf2 को रिलीज कर दिया. नतीजा ये हुआ कि दिल की कोशिकाएं खुद को हील करने लगीं. सिर्फ एक इंजेक्शन देने के बाद भी इसका असर 5 हफ्तों तक देखने को मिला.

कैंसर और दिमागी बीमारियों में भी काम आएगा

ये PLP टेक्नोलॉजी Grove Biopharma नाम की कंपनी के जरिए बाजार में लाई जा रही है. वैज्ञानिकों की टीम इसे सिर्फ दिल की बीमारियों (Heart Disease) के लिए ही नहीं, बल्कि कैंसर और न्यूरो डिजीज के इलाज में भी यूज करना चाहती है. अगर ऐसा हुआ तो दोनों ही खतरनाक बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget