एक्सप्लोरर

हार्ट की सर्जरी के बाद सबसे ज्यादा यहां गलती करते हैं दिल के मरीज, जानें कैसे बचें

हार्ट सर्जरी के बाद कई लापरवाही और गलतियां दिल के मरीजों की मुसीबत बढ़ा सकती हैं. ऐसे में दिल का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. सर्जरी के बाद एक छोटी सी चूक भी खतरनाक हो सकती है.

Heart Surgery Care: हार्ट अटैक आने के बाद कई बार मरीज के हार्ट की सर्जरी कर दी जाती है. जिसमें एंजियोप्लास्टी, वाल्व रिपेयरिंग और सीएबीजी जैसे ऑपरेशन किए जाते हैं. हार्ट सर्जरी (Heart Surgery Care) के बाद मरीज कई बार लापरवाही के चलते अपने लिए मुसीबत बढ़ा लेते हैं, जो कई तरह से नुकसानदायक होता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर मेदांता अस्पताल ने सोशल मीडिया पर हार्ट पेशेंट्स के लिए कुछ सलाह शेयर ही, जिससे हार्ट सर्जरी के बाद दिल का सही तरीके से ख्याल रखा जा सकता है. आइए जानते हैं...
 
रेगुलर चेक करें हार्ट रेट, बीपी, शुगर
मेदांता हॉस्पिटल की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में बताया गया है कि दिल के मरीजों को रेगुलर अपना हार्ट रेट, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर चेक करते रहना चाहिए. इन चीजों की रीडिंग घर पर ही बड़े आराम से ले सकते हैं. इसके बाद इन्हें एक जगह नोट कर लें. जब भी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिले तो डॉक्टर से बात करें.
 
हार्ट सर्जरी में घाव या चीरा की देखभाल कैसे करें
हार्ट सर्जरी के चीरे की देखभाल में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए. यही सावधानियां किसी जख्म या घाव में भी करना चाहिए. इस हिस्से को अच्छी तरह साफ कर, सूखा रखें. अगर घाव या चीजे के आसपास लालिमा, दर्द या सूजन नजर आए तो बिल्कुल भी इ्ग्नोर न करें.
 
वजन का ख्याल रखें
हार्ट पेशेंट को अपने वजन का सही तरीके से ख्याल रखना चाहिए. अगर शरीर में सूजन या अचानक वजन बढ़ता नजर आए तो नजरअंदाज करने से बचना चाहिए. यह वाटर रिटेंशन के लक्षण भी हो सकते हैं. इसलिए एक्सपर्ट्स से सलाह लेनी चाहिए.
 
कार्डियक रिहैब
पोस्ट सर्जरी पेशेंट्स को कार्डियक रिहैब पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. इसमें लाइफस्टाइल, डाइट और एक्सरसाइज शामिल होती है. डॉक्टर ने जिन चीजों को खाने से मना किया है, उससे परहेज ही करें और वहीं चीजें खाएं जिनकी सलाह दी गई है. लाइफस्टाइल में बदलाव और एक्सरसाइज पर ध्यान दें.
 
दवाईयां
सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए डॉक्टर ने जो दवाईयां दी हैं, उन्हें सही समय पर लें. इससे ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखने में मदद मिलती है और ब्लड पतला बना रहता है. जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है और हार्ट अटैक का रिस्क काफी कम होता है.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget