एक्सप्लोरर

क्या AC में बैठते ही होने लगता है सर्दी-खांसी या सिरदर्द? जानिए 5 आसान उपाय जो नहीं होने देंगे बीमार

एसी अब जरूरत बन चुका है. कई लोगों को एयर कंडीशनर में बैठने से सिर भारी, गला खराब और बार-बार सर्दी-खांसी की समस्या हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.

Stay Healthy in AC : गर्मी आते ही करीब-करीब हर घर में AC ऑन हो जाता है. एसी की ठंडी हवा राहत देने का काम करती है, लेकिन कई बार ये परेशानी का कारण बन जाती है. इसकी वजह से सिरदर्द, गला बैठना, सर्दी-खांसी और त्वचा का सूखना जैसे लक्षण एयर कंडीशनर में बैठने के बाद अक्सर देखने को मिलते हैं.

कई लोग शिकायत करते हैं कि एसी में बैठने से सिर भारी, गला खराब हो जाता है या फिर बार-बार सर्दी-खांसी हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान उपाय अपनाकर इन बीमारियों को आसानी से रोका जा सकता है...

AC क्यों बीमार करते हैं
एसी में तापमान बहुत कम होता है और लंबे समय तक ठंडी हवा में रहने से हमारे शरीर का तापमान गिर जाता है. इससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और नाक बंद, खांसी, स्किन ड्रायनेस और यहां तक कि सिरदर्द भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

एसी में बीमार होने से बचने के 5 आसान उपाय

1. AC का तापमान सही रखें
बहुत ज्यादा ठंडा AC सबसे पहले आपकी सेहत पर वार करता है. इसका सही तापमान 24-26 डिग्री तक रखना चाहिए. इससे शरीर को शॉक नहीं लगता और बीमारी की आशंका कम हो जाती है.

2. सीधे हवा से बचें
एयर कंडीशनर की हवा अगर सीधे आपके ऊपर आ रही है, तो सिरदर्द और सर्दी हो सकती है. हमेशा कोशिश करें कि AC की एयरफ्लो को ऊपर या साइड में सेट करें. इससे दिक्कतें नहीं होती हैं.

3. AC की सर्विसिंग करवाते रहें
एयर कंडीशन का फिल्टर अगर गंदा है तो उसमें बैक्टीरिया अपना घर बना लेंगे. ये आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं. इसलिए हर 5-6 महीने में सर्विसिंग करवाएं.इससे गंदगी और धूल-मिट्टी साफ हो जाती है और इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

4. कमरा थोड़ी-थोड़ी देर में खोलें
जब हम एसी चलाते हैं तो कमरा पूरी तरह बंद कर देते हैं, जिससे ऑक्सीजन लेवल गिर सकता है। हर 1-2 घंटे में 5 मिनट के लिए खिड़की या दरवाजा जरूर खोल दें. इससे समस्याओं से बच सकते हैं.

5. हाइड्रेटेड रहें
एसी की हवा स्किन और बॉडी से नमी खींच लेती है, इसलिए दिनभर खूब पानी पिएं और अगर मुमकिन हो तो ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और वह कई परेशानियां से बच जाता है. इसके अलावा रात में AC चलाते समय टाइमर सेट करें ताकि पूरी रात ठंड में न सोएं, या फिर पंखे और AC दोनों का बैलेंस बनाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget