एक्सप्लोरर

Health tips: हाइपरटेंशन की समस्या का इन प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से करें इलाज

ब्लड प्रेशर का उतार-चढ़ाव बीमारी नहीं बल्कि एक लक्षण है जो अन्य समस्याओं की वजह बनता है. प्राकृतिक जड़ी-बूटियों को संतुलित आहार के साथ मिलाने से ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित होने में मदद मिल सकती है और आपको सेहतमंद और फिट रख सकता है.

सुस्त जीवनशैली के अपने फायदे और नुकसान हैं. हालांकि, फायदे कम और नुकसान में सेहत की बहुत ज्यादा समस्याएं शामिल हैं. एक ऐसी ही समस्या ब्लड प्रेशर का उतार-चढ़ाव शामिल है. ये बीमारी नहीं है बल्कि एक लक्षण है जो अन्य समस्याओं की वजह बनता है. हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप उस वक्त होता है जब रक्त वाहिकाओं में प्रेशर सुरक्षित लेवल के पार पहुंच जाता है. आसान शब्दों में, ये धमनी की दीवारों के खिलाफ ब्लड के प्रेशर का जिक्र करता है. ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्लड वाहिकाओं को नुकसान हो सकता है जिसकी वजह से दिल की बीमारी, किडनी की बीमारी, स्ट्रोक और अन्य समस्याओं का खतरा रहता है.

जायरोपैथी के संस्थापक और विशेषज्ञ कामयानी नरेश कहते हैं, "अगर आप ऐसी जिंदगी गुजार रहे हैं या ऐसी नौकरी कर रहे हैं जिसमें बहुत ज्यादा तनाव हो, तो हो सकता है आपको हाई ब्लड प्रेशर से जूझना पड़े. हाई ब्लड प्रेशर के सबसे आम लक्षणों में सिर दर्द, सांस की तकलीफ, छाती दर्द, पेशाब में खून और बेचैनी शामिल है." उनका कहना है कि हाइपरटेंशन के कई कारणों में धूम्रपान, मोटापा, बहुत ज्यादा अल्कोहल का सेवन, तनाव, नींद की खराबी और कभी-कभी परिवार का हाई ब्लड प्रेशर का इतिहास हो सकता है.

उन्होंने आगे बताया कि वजह चाहे जो हो, हाई ब्लड प्रेशर से छुटकारा पाने का आसान तरीका सेहतमंद जीवनशैली है और उसके लिए आपको अपने खानपान की आदतों पर  नियंत्रण जरूरी है. नरेश ने बताया, "कई रिसर्च में इस बात की जानकारी दी गई है कि प्राकृतिक जड़ी-बूटियों को संतुलित आहार के साथ मिलाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित होने में मदद मिल सकती है और आपको सेहतमंद और फिट रख सकता है. इन जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कच्चा या पाउडर की शक्ल में प्रभावी नतीजों के लिए किया जा सकता है."

अश्वगंधा अश्वगंधा आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसमें ऐसा औषधी गुण मौजूद है जो तनाव और चिंता को आपसे दूर करता है. इसके अलावा, ये आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है. आपको सिर्फ करने की जरूरत ये है कि एक चम्मच अश्वगंधा के पाउडर में एक ग्लास गर्म पानी मिलाकर खाली पेट सुबह पीना होगा.

तुलसी तुलसी में बड़ी मात्रा में पाया जानेवाला यूजेनॉल एक यौगिक है जिसे ब्लड प्रेशर को काबू करने के लिए जाना जाता है. ये प्राकृतिक कैल्शियम चैनल अवरोधक के तौर पर काम करता है. तुलसी में बहुत शक्तिशाली यौगिकों की भी मौजूदगी होती है जिसे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे ब्लड प्रेशर, सर्दी, फ्लू और जोड़ के दर्द में उपचार के लिए प्रभावी जाना जाता है.

आंवला आंवला सर्दी के मौसम का सुपर फूड है जो रक्त वाहिकाओं को चौड़ा कर हाई ब्लड प्रेशर को कम और काबू करने में मदद करता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, 1 कच्चा आंवला खाली पेट बेहतर नतीजों के लिए खाने की सिफारिश की जाती है. आप गर्म पानी के साथ आंवले का जूस भी पी सकते हैं.

त्रिफला पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जानेवाला त्रिफला तीन सूखी जड़ी-बूटियों का पारंपरिक आयुर्वेदिक मिश्रण है. हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल को काबू करने के लिए गुनगुने पानी के साथ रात में दो चम्मच त्रिफला पाउडर इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.

Health tips:शरीर में इन लक्षणों का दिखना हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

Health Tips: सिर्फ फायदेमंद ही नहीं सेहत के लिए नुकसादायक भी है घी, जानें कैसे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget