एक्सप्लोरर

2, 4 या 6... हमारे शरीर को कितने लीटर पानी की जरूरत होती है, कहीं आप जरूरत से ज्यादा तो नहीं पी रहे?

पानी शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन जितना जरूरी हो, उतना ही पीना बेहतर होता है. पानी न बहुत कम और ना ही ज्यादा होना चाहिए. क्योंकि सेहत सिर्फ ओवर हाइड्रेशन से नहीं, बैलेंस से बनती है.

Daily Water Intake : गर्मी का मौसम आ गया है. हर कोई पानी पीने की सलाह दे रहा है. जिसे देखो वही दिन में 8 गिलास पानी ज़रूर पीने की बात कहता है. क्योंकि इससे शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है और कई तरह की समस्याओं से बच जाता है. लेकिन क्या वाकई हर किसी को एक जैसा पानी पीना चाहिए.

क्या ज्यादा पानी पीना भी फायदेमंद ही होता है. 2,4,6 या 8 लीटर हमारे शरीर को कितने पानी की जरूरत होती है. अगर इससे ज्यादा पानी पी लें तो क्या होगा.  चलिए आज इस जरूरी सवाल का साइंटिफिक और आसान जवाब जानते हैं...

यह भी पढ़ें : दिल नहीं देखता उम्र! जानिए कैसे अब हर उम्र पर मंडरा रहा है हार्ट अटैक का खतरा

शरीर को कितने लीटर पानी की जरूरत होती है

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसी के शरीर को कितने लीटर पानी की जरूरत है ये उम्र, वजन, काम की एक्टिविटी, मौसम और हेल्थ कंडीशन पर  निर्भर करता है. सामान्य वयस्क पुरुष को दिन में करीब 3.5 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए. सामान्य महिला को 2.5-3 लीटर पानी सही है.

अगर आप बहुत ज्यादा पसीना बहाते हैं, गर्म जगह रहते हैं या वर्कआउट करते हैं, तो पानी की जरूरत और बढ़ सकती है. इसमें सिर्फ पानी ही नहीं, फल, सब्जियां, जूस, चाय-कॉफी जैसे लिक्विड का हिस्सा भी शामिल होता है.

कितना पानी पिएं

एक्सपर्ट्स के अनुसार, आपके शरीर के वजन का 30–35 ml प्रति किलो पानी डेली पीना सही होता है. जैसे अगर आपका वजन 60 किलोग्राम है तो आपको हर दिन 60×30= 1800-2100 ml यानी करीब 2-2.5 लीटर पानी पीना चाहिए.

क्या जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी खतरनाक है

डॉक्टर्स का कहना है कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी खतरनाक होता है. इसे वॉटर इंटॉक्सिकेशन (Water Intoxication) या हाइपोनेट्रेमिया (Hyponatremia) कहते हैं. इसमें शरीर के अंदर सोडियम की मात्रा बहुत कम हो जाती है और ये ब्रेन, हार्ट और किडनी पर असर डाल सकता है.

जरूरत से  ज्यादा पानी पीने से होने वाली समस्याएं

सिरदर्द

उल्टी

नींद जैसा महसूस होना

कमजोरी

गंभीर मामलों में बेहोशी

कैसे जानें कि पर्याप्त पानी पी रहे हैं या नहीं

बार-बार प्यास लगना

पेशाब का रंग हल्का पीला या पारदर्शी हो तो ठीक, गहरा पीला है तो पानी की जरूरत है.

मुंह सूखना, थकावट, स्किन ड्राई होना ये सब संकेत हैं कि आप डिहाइड्रेटेड हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :तेज खार के साथ लग रही है ठंड तो इस बीमारी के हैं लक्षण, तुरंत करें ये काम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget