एक्सप्लोरर

1 दिन में कितने गिलास जूस पीते हैं आप, जानें दिनभर में कितना जूस पीना सेहत के लिए सही और क्या है इसका राइट टाइम

एक कप फ्रूट जूस में 117 कैलोरी और करीब 21 ग्राम शुगर मिलता है. गर्मियों में ज्यादा जूस पीना ज्यादा खतरनाक हो सकता है. इसलिए जूस पीने का सही समय और सही मात्रा जान लेना चाहिए.

Juice Right Time And Right Amount : फ्रूट जूस हर मौसम में पीना फायदेमंद होता है. गर्मी के मौसम में शरीर की हाइड्रेशन और एनर्जी के लिए ज्यादातर लोग जूस पीना पसंद करते हैं. फ्रूट जूस को पोषक तत्वों का भंडार (Juice Benefits) भी कहा जाता है. इसमें कई तरह के विटामिंस, मिनिरल्स, कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. फलों में पाया जाने वाला हेल्दी फैट दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है. जूस भी फायदेमंद होता है लेकिन जूस से फाइबर और कुछ अन्य माइक्रोन्यूट्रेंट्स निकल जाने की वजह से इसे ज्यादा पीना भी नुकसानदायक हो सकता है. फलों में फ्रक्टोज भी प्रचूर मात्रा में मिलता है. यह एक तरह का शुगर है. यही कारण है कि ज्यादा जूस पीने से डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है. गर्मियों में तो ज्यादा जूस पीना ज्यादा ही खतरनाक हो सकता है. इसलिए जूस पीने का सही समय और सही मात्रा (Juice Right Time And Right Amount) जान लेना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. हेल्थ एक्सपर्ट से जानिए...

फ्रूट जूस क्यों नुकसानदायक

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, जूस में काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी पाई जाती हैं. एक कप जूस में ही 117 कैलोरी और करीब 21 ग्राम शुगर मिलता है. फ्रक्टोज की मात्रा में इसमें ज्यादा होती है. यही कारण है कि ज्यादा जूस पीने से शरीर में निगेटिव असर भी हो सकते हैं.

फ्रूट जूस ज्यादा पीने से क्या होगा

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि चूंकि जूस में फ्रूट शुगर ज्यादा पाया  जाता है. इसलिए जब भी इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो शुगर की मात्रा बढ़ सकती है. इससे डायबिटीज की समस्या बढ़ने का खतरा रहता है. ज्यादा फ्रूट जूस पीने से दांतों में कीड़ें भी लग सकते हैं. यह लिवर को भी सही तरह से हाइड्रेट नहीं रख पाता. यही वजह है कि गैस्ट्रिक के मरीजों के लिए यह काफी नुकसानदायक होता है.

एक दिन में कितना जूस पीना चाहिए

अब बात की एक दिन में कितना जूस पीना चाहिए. इसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि फलों से जूस बनने के बाद इसमें से फाइबर निकल जाता है और फ्रक्टोज की मात्रा भी बढ़ जाती है. इसलिए एक इंसान को दिन में सिर्फ एक गिलास जूस ही पीना चाहिए. इससे ज्यादा जूस पीने से नुकसान हो सकता है. भले ही इसका असर तुरंत न दिखे लेकिन कई बार ऐसा होने पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स दिखने लगते हैं.

दिन में जूस पीने का राइट टाइम क्या है

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों की आदत होती है कि वे सुबह उठते ही जूस पीते हैं या रात में सोने से पहले इसे लेते हैं लेकिन यह सही तरीका नहीं है. सुबह-सुबह जूस पीने से बॉडी का शुगर लेवल बढ़ सकता है. इसलिए जूस को ब्रेकफास्ट के बाद पीना चाहिए. ब्रेकफास्ट और लंच के बीच में एक गिलास जूस पीना सबसे राइट टाइम है. खाली पेट जूस पीने की गलती तो कभी नहीं करनी चाहिए.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Daraxonrasib: पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में गेम चेंजर साबित हो सकती है यह गोली, ट्रायल में मिले शानदार नतीजे
Pancreatic Cancer के इलाज में गेम चेंजर साबित हो सकती है यह गोली, ट्रायल में मिले शानदार नतीजे
Tea And Health: किस उम्र के लोगों को कितनी पीनी चाहिए चाय? बीमार होने से पहले जानें हिसाब-किताब
किस उम्र के लोगों को कितनी पीनी चाहिए चाय? बीमार होने से पहले जानें हिसाब-किताब
Easy Weight Loss Tips: 15 किलो वजन घटाने वाली इंफ्लुएंसर ने बताए 5 आसान तरीके, बिना सख्त डाइट के मिली सफलता
15 किलो वजन घटाने वाली इंफ्लुएंसर ने बताए 5 आसान तरीके, बिना सख्त डाइट के मिली सफलता
Egg Yolk Good Or Bad: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडे की जर्दी, जानें इससे क्या हो सकता है नुकसान?
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडे की जर्दी, जानें इससे क्या हो सकता है नुकसान?

वीडियोज

Firing at Khan Sir Coaching Center: जहां खान सर के कोचिंग पर हुआ हमला वहां से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में सब बह गया! | Jammu Kashmir | Weather News | IMD
Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस से तेल की खरीद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान' परमिशन देंगे'
रूस से तेल की खरीद पर इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान...'
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
Sleep Banking: घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश
घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश
क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
Embed widget