एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: क्या एक ही होते हैं हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर? जानें सही जवाब

हार्ट अटैक और हार्ट फेल्योर दोनों ही दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां हैं, जो जानलेवा हो सकती हैं. इनसे बचने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव और खानपान बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए.

Heart Attack Vs Heart Failure : दिल की बीमारियों का खतरा दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है. पिछले कुछ सालों से हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं. कुछ अध्ययनों के अनुसार, कोविड-19 के बाद से ही हार्ट डिजीज और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ा है. भारत में 30 साल से कम उम्र वालों में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) का खतरा बढ़ा है.

हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा देते हैं. ये दोनों ही कंडीशन बेहद खतरनाक हैं और हार्ट को अलग-अलग तरह से प्रभावित कर सकती हैं. हालांकि, बहुत से लोग हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक को एक ही समस्या मान लेते हैं. अगर आप भी ऐसा ही मानते हैं तो अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लीजिए...

Myth : एक ही हैं हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर

Fact : हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर दोनों अलग-अलग हार्ट कंडीशन हैं.हार्ट अटैक या दिल के दौरे को मायोकार्डियल इंफार्क्शन भी कहा जाता है. यह तब होता है, जब हार्ट के किसी हिस्से में ब्लड फ्लो में अचानक से कमी आ जाती है, या किसी कारण ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट आ जाती है. धमनियों में किसी तरह की परेशानी, कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ना या हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट अटैक का खतरा रहता है. अगर समय पर इसकी पहचान कर ली जाए तो जान बच सकती है. जबकि हार्ट फेलियर यानी कंजेस्टिव हार्ट फेलियर तब होता है, जब हार्ट सही तरह ब्लड को पंप नहीं कर पाता है. हार्ट फेलियर का कोई इलाज नहीं है.

Myth : हार्ट फेलियर से ज्यादा खतरनाक होता है हार्ट अटैक

Fact : हार्ट अटैक में अगर किसी मरीज को सही समय पर इलाज मिल जाए तो उसे बचाया जा सकता है. CPR जैसे शुरुआती उपाय इसमें सबसे कारगर माने जाते हैं. जबकि हार्ट फेलियर (Heart Failure) का कोई इलाज नहीं है. कुछ बचे मरीजों का इलाज लक्षणों के गंभीर होने से रोकने के लिए किया जाता है.

Myth : बुजुर्गों और पुरुषों को ही हार्ट अटैक आता है 

Fact : हार्ट अटैक किसी भी उम्र में हो सकता है, यहां तक कि युवाओं को भी हार्ट अटैक हो सकता है. हार्ट अटैक महिलाओं को भी हो सकता है. महिलाओं में इसके लक्षण पुरुषों से अलग हो सकते हैं।

Myth :हार्ट अटैक का कारण सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल है

Fact : हार्ट अटैक के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें धूम्रपान, डायबिटीज, मोटापा और तनाव शामिल हैं. हार्ट अटैक के बाद मरीज को आराम करने के साथ-साथ नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए. हार्ट सर्जरी के बाद मरीज को कुछ हफ्तों में ठीक होने में मदद मिल सकती है और वे अपने सामान्य जिंदगी में लौट सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Full Body Checkup: क्या किसी भी काम का नहीं होता है फुल बॉडी चेकअप, रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget