एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: क्या एक ही होते हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट, दोनों में तुरंत चली जाती है जान? जानें सच

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में काफी अंतर होता है. इन्हें सही तरह समझकर मरीज को सही इलाज मिल सकता है. इनसे बचने के लिए लाइफस्टाइल और खानपान को बेहतर बनाने पर फोकस करना चाहिए.

Heart Attack vs Cardiac Arrest : हार्ट अटैक आजकल काफी कॉमन होता जा रहा है. ज्यादातर युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं. खानपान और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी की वजह से इसका खतरा बढ़ रहा है. दिल का दौरा पड़ने की तरह ही कार्डियक अरेस्ट का जोखिम भी लगातार बढ़ रहा है.

बहुत से लोगों को लगता है कि हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट एक ही हैं लेकिन दोनों में काफी अंतर है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दोनों को लक्षण काफी हद तक एक समान होते हैं, जिससे इनका अंतर समझ पाने मुश्किल हो सकती है. ऐसे में दोनों को सही तरह समझना जरूरी है. आइए जानते  हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या अंतर है...

हार्ट अटैक क्या होता है

हार्ट अटैक (Heart Attack) में इंसान के दिल में ठीक तरह से ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती है, जिससे दौरा पड़ता है यानी हार्ट अटैक आता है. हार्ट अटैक आने पर चेस्ट को तेजी से दबाकर ब्लड सर्कुलेशन शुरू कर सकते हैं.

मतलब दिल के अंदर ब्लड सर्कुलेशन रुकने पर हार्ट काम करना बंद कर देता है, जिसे हार्ट अटैक कहा जाता है. हार्ट अटैक में दिल धड़कता रहता है, लेकिन मांसपेशियों को सही तरह खून नहीं मिल पाता है. इस समय शरीर के बाकी हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन होता रहता है. हार्ट अटैक आने पर इंसान होश में रहता है.

हार्ट अटैक के क्या-क्या लक्षण हैं  

छाती में दर्द, बेचैनी

जी मिचलाना 

सीने में जलन 

अपच या पेट दर्द 

थकान और सूजन

ठंड लगना

बांह में दर्द

गले या जबड़े में दर्द 

चक्कर आना 

कार्डियक अरेस्ट क्या होता है

कार्डियक अरेस्ट में इंसान का हार्ट ब्लड पंप करना बंद कर देता है. जिसकी वजह से मरीज सांस सही तरह नहीं ले पाता है. ज्यादातर मामलों में कार्डियक अरेस्ट का शिकार व्यक्ति बेहोश हो जाते हैं. कार्डियक अटैक में हार्ट में खून तो पहुंचता है लेकिन सही तरह पंप नहीं हो पाता है. जिससे दूसरे अंगों तक ब्लड और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में शरीर के दूसरे हिस्से काम करना बंद कर देते हैं. दिल की धड़कन भी बंद हो जाती है और व्यक्ति सांस भी नहीं ले पाता है. हार्ट अटैक में भी कार्डियक अरेस्ट हो सकता है.

कार्डियक अरेस्ट के क्या लक्षण हैं

1. अचानक से बेहोश हो जाना

2. अचानक से चक्कर खाकर गिर जाना

3. दिल का अचानक धड़कना

4. पल्स और ब्लड प्रेशर रुकना

5. सांस में समस्या और घबराहट

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips : ज्यादा टाइट ब्रा पहनती हैं? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें एक्सपर्ट की सलाह

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget