एक्सप्लोरर

ठंड में गीजर के पानी से नहाते हैं तो सावधान! बीमार हो सकता है दिल, झड़ सकते हैं बाल

सर्दियों में गीजर के पानी से नहाना अच्छा लग सकता है लेकिन इसके नुकसानों से भी सावधान रहना चाहिए. गीजर के पानी से नहाने से स्किन, बालों और हार्ट को खतरा हो सकता है, इसलिए सावधानियां बरतनी चाहिए.

Geyser Water Side Effects : सर्दियां आने वाली हैं. इस मौसम में कड़कड़ाते ठंड से खुद को बचाने के लिए लोग कई उपाय करते हैं. कुछ लोग तो इस मौसम में कई-कई दिनों तक नहाए बिना ही रहते हैं, जबकि बहुत से लोग गीजर के गर्म पानी से डेली नहाते हैं.
 
गीजर के पानी से नहाने से उन्हें सुकून भी मिलता है और शरीर को रिलैक्स भी महसूस होता है लेकिन क्या आप जानते हैं, सर्दियों में गीजर के पानी से नहाने से कई नुकसान (Geyser Water Bath Side Effects in Winter) भी हो सकते हैं. इससे सेहत को खतरा हो सकता है, इसलिए सावधानियां भी बरतनी चाहिए. आइए जानते हैं सर्दियों में गीजर के पानी से नहाने के क्या नुकसान हो सकते हैं...
 
त्वचा की समस्याएं
सर्दी के मौसम में गीजर के पानी से नहाने से स्किन की समस्याएं (Skin Problems) हो सकती हैं. गर्म पानी त्वचा की नमी को खत्म कर देता है, जिससे त्वचा रुखी और बेजान हो जाती है. इससे त्वचा पर दाग-धब्बे, खुजली और जलन हो सकती है. अगर स्किन सेंसेटिव है तो ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है. इसलिए सर्दी में जब भी गीजर के पानी से नहाएं तो उसके बाद हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें.
 
 
बाल झड़ सकते हैं.
गीजर के पानी से नहाने से बालों से जुड़ी की समस्याएं भी हो सकती हैं. गर्म पानी बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है, जिससे बाल टूटने लगते हैं. इससे बालों का झड़ना और गंजापन हो सकता है. सर्दियों में बाल धोने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए. इसके बाद मॉइस्चराइजिंग हेयर कंडीशनर लगाना चाहिए, ताकि बाल झड़ने की समस्या न हो.
 
हार्ट डिजीज का खतरा
गीजर के पानी से नहाने से दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है. दरअसल, गर्म पानी से नहाने से रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) बढ़ जाता है, जिससे हार्ट पर दबाव पड़ता है. इससे हार्ट बीट भी प्रभावित हो सकती है. इसलिए ठंड के मौसम में ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें और पानी का टेंपरेचर मेंटेन रखें.
 
फेफड़ों की समस्याएं
गीजर के पानी से नहाने से फेफड़ों की समस्याएं भी हो सकती हैं. गर्म पानी से नहाने से फेफड़ों में सूजन हो सकती है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है, जो बाद में गंभीर भी बन सकती है, इसलिए सावधान रहना चाहिए.
 
मांसपेशियों में खिंचाव
अगर आप गर्म पानी में ज्यादा समय तक नहाते हैं तो मांसपेशियों और जोड़ों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. इससे खिंचाव और बहुत दर्द हो सकता है. अगर किसी को गठिया या मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं हैं तो उन्हें इससे बचकर ही रहना चाहिए.
 
ठंड में गीजर के पानी से नहाने की सावधानियां
 
1. नहाने के लिए गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें.
2. नहाने के बाद स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं.
3. बालों को गर्म पानी से धोने की जगह गुनगुने पानी से धोएं.
4. नहाने के बाद आराम करें और तनाव न लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget