एक्सप्लोरर

इन मरीजों के लिए जानलेवा है पॉल्यूशन और सर्दी का कॉकटेल, मौत का रहता है खतरा

जहरीली हवा और सर्दियों का खतरनाक कॉकटेल कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है.खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से ही Respiratory प्रॉब्लम्स जैसे हार्ट और लंग्स डिजीज और अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं.

Pollution and Cold Weather Risks : सर्दियों में एयर पॉल्यूशन यानी हवा की खराब क्वालिटी का खतरनाक असर हमारी सेहत पर पड़ सकता है. दोनों का कॉकटेल उन लोगों के लिए जानलेवा बन सकता है, जो पहले से ही Respiratory प्रॉब्लम्स से जूझ रहे हैं. हाल ही के एक स्टडी में भी इन मरीजों को ठंड में वायु प्रदूषणसे बचने की चेतावनी दी गई है. दरअसल, पॉल्यूशन में मौजूद पार्टिकुलेट मैटर (PM) जैसे नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2) और ओजोन (O3) सांस की समस्याओं का कारण बन सकती हैं. चूंकि ठंड में इनका खतरा पहले से ही ज्यादा रहता है, इसलिए जान भी जा सकती है. 

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

पॉल्यूशन और ठंड का कॉकटेल कितना खतरनाक

शिकागो में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के 2024 साइंटिफिक सेशन इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में साइंटिस्ट्स ने इंटरमाउंटेन हेल्थ स्टडीज के नतीजे पेश किए. बताया गया कि 115 अलग-अलग प्रोटीन का खास तरह से अध्ययन करने के बाद पता चला कि ये शरीर में जलन और सूजन बढ़ाने के संकेत देते हैं.

इस अध्ययन में पता चला कि CCL27 और IL-18 इंफ्लमेशन मार्कर हार्ट फेलियर के मरीजों में बढ़ा था. ये सभी खराब हवा में रहते थे. पिछले कई रिसर्च में भी पाया गया है कि हार्ट फेलियर, कोरोनरी डिजीज, अस्थमा और COPD जैसी कुछ समस्याओं से वाले मरीज एयर पॉल्यूशन से कई खतरों से जूझ रहे थे.

ये भी पढ़ें : क्या होता है स्लीप मैकसिंग?.क्या इसकी वजह से वाकई आपको मिल सकती है गुड नाइट स्लीप, जानें इसके बारे

पॉल्यूशन और ठंड इन मरीजों के लिए जानलेवा

1. अस्थमा और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) के मरीजों के लिए एयर पॉल्यूशन और सर्दी का मौसम जानलेवा हो सकता है.

2. दिल की बीमारियों वाले मरीजों के लिए वायु प्रदूषण और सर्दी का मौसम खतरनाक है. उनकी हार्ट प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं. हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ सकता है.

3. डायबिटीज के मरीजों के लिए खराब हवा क्वॉलिटी और ठंड जानलेवा हो सकता है, क्योंकि इसकी वजह से उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.

4. बच्चों और बुजुर्गों के लिए पॉल्यूशन और ठंड का मौसम ज्यादा हानिकारक और खतरनाक हो सकता है.

ठंड के मौसम में पॉल्यूशन से सेहत को बचाने के तरीके

घर के अंदर हवा की क्वॉलिटी की जांच करें और जरूरत होने पर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें.

बाहर निकलने की जरूरत पड़े तो मास्क पहनें.

एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटीज घर के अंदर ही करें.

धूम्रपान और शराब से पूरी तरह बचें.

हेल्दी चीजों का ही सेवन करें.

पर्याप्त नींद लें.

नियमित तौर पर डॉक्टर के संपर्क में रहें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget