एक्सप्लोरर

क्यों होती है फूड एलर्जी, क्यों किसी खाने से शरीर में शुरू हो जाती है दिक्कतें

फूड एलर्जी की वजह से सूजन, उल्टी, मतली या थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. फूड एलर्जी को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.अगर इस तरह के लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर सही सलाह लेनी चाहिए.

Food Allergies Causes : फूड एलर्जी का मतलब है किसी खास चीज को खाने के बाद होने वाली एलर्जी. जब आपकी बॉडी किसी खाने को स्वीकार नहीं करती, तो उसके खिलाफ प्रतिक्रिया करने लगती है, जिसकी वजह से फूड एलर्जी की समस्या होती है. युवाओं में आजकल खाने-पीने की चीजों से एलर्जी (Food Allergy) तेजी से हो रही है. एक रिसर्च के अनुसार, 10% से ज्यादा युवा इस एलर्जी के शिकार हैं. कई बार ये एलर्जी सीवियर और कई बार नॉर्मल होती है. ऐसे में आइए जानते हैं फूड एलर्जी होने का सबसे बड़ा कारण क्या है...

यह भी पढ़ें :दिल की बीमारियों का खतरा होगा कम, बस खाने में कम कर दें ये एक चीज

फूड एलर्जी के लक्षण

1. किसी खास चीज को खाने के बाद खुजली या त्वचा पर चकत्ते

2. कुछ  खाने के बाद होंठ या जीभ में सूजन. इस एलर्जी का असर फेफड़ों पर हो सकता है.

3. गले में खुजली, कर्कश आवाज, निगलने में दिक्कत, गले में सूजन

4. सांस लेने में दिक्कत

5. सांस में घरघराहट, सीने में जकड़न या अचानक से खांसी शुरू होना

6. कुछ चीजें खाने के बाद उल्टी, पेट में ऐंठन या मतली की समस्या होना

7. त्वचा का पीला या नीला हो जाना

8. कुछ खाने के बाद चक्कर आना

फूड एलर्जी का कारण क्या होता है?

जब आपका इम्यून सिस्टम किसी खास तरह के फूड के प्रति ज्यादा प्रतिक्रिया करता है तो फूड एलर्जी हो सकता है. दरअसल, हमारे शरीर में एक प्रोटीन होता है, जिसे इम्युनोग्लोबुलिन कहा जाता है। अलग-अलग इम्युनोग्लोबुलिन के काम अलग-अलग होते हैं. कोई ऐसी चीज जो शरीर के लिए खतरनाक है, जैसे बैक्टीरिया, परजीवी या  कैंसर कोशिकाएं, इम्युनोग्लोबुलिन ई (IgE) ही पहचानकर अलग करता है. जब आप ऐसा खाना खाते हैं, जो आपके शरीर के लिए सही नहीं है तो  वह भोजन खाते हैं तो IgE शरीर को प्रतिक्रिया करने के लिए कहता है. जिसकी वजह से एलर्जी के लक्षण शरीर पर दिखाई देते हैं. 

इन वजहों से भी हो सकती है फूड एलर्जी

1. पहले कोई एलर्जी हुई हो

2. अस्थमा, मौसमी एलर्जी और एक्जिमा 

3. बड़ों की तुलना में छोटे बच्चों में फूड एलर्जी का खतरा ज्यादा हो सकता है.

4. किसी खाने के प्रति ज्यादा सेंसेटिव होना

5. खराब फूड्स खाना

इन फूड्स की वजह से होती है 90% एलर्जी

डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही

मूंगफली

अंडे

ड्राई फ्रूट्स

मछली

सीप

सोया

गेहूं

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज का मरीज बना सकती है आपकी ये आदत, तुरंत सुधार लें वरना..

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget