एक्सप्लोरर

Health Tips: हद से ज्यादा लग रही है प्यास, तो हो जाएं सावधान, 5 बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

कई-कई ग्लास पानी, ठंडे जूस, सॉफ्ट ड्रिंक पानी के बावजूद अगर गला सूखा लग रहा है और प्यास महसूस हो रही है तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि यह कई तरह की बीमारियों का अलार्म साइन हो सकता है.

health tips excessive thirst sign risk and reason polydipsia in hindi Health Tips: हद से ज्यादा लग रही है प्यास, तो हो जाएं सावधान, 5 बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
ज्यादा पानी पीने से क्या होगा
Source : Freepik

Background

Excessive Thirst : पानी पीने से शरीर कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है. गर्मी के दिनों में ज्यादा प्यास लगती है. बार-बार पानी पीने का मन करता है. यह अच्छा भी माना जाता है. रेगुलर तौर पर पानी पीने की सलाह भी दी जाती है लेकिन अगर हद से ज्यादा प्यास लगती है तो सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि ये 5 बीमारियों का कारण हो सकता है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई लोग प्यास बुझाने के लिए कई-कई ग्लास पानी पी जाते हैं. ठंडे जूस, सॉफ्ट ड्रिंक और लगातार पानी पीने के बावजूद उन्हें लगता है कि उनका गला सूखा हुआ है. इस कंडीशन को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये खतरनाक हो सकता है. 

हद से ज्यादा प्यास, इन बीमारियों का खतरा

1. डिहाइड्रेशन 
प्यास लगने का एक कारण डिहाइड्रेशन (Dehydration) भी हो सकता है. जब शरीर में पहले से ही पानी काफी कम होता है तो एक-दो ग्लास नहीं ज्यादा पानी पीने की जरूरत होती है. बार-बार गला भिगोना पड़ता है.

2. डायबिटीज 
मधुमेह यानी डायबिटीज(Diabetes) एक नहीं कई बीमारियों की जड़ है. इस बीमारी में बहुत ज्यादा प्यास लगती है. अगर आपको भी हद से ज्यादा प्यास लग रही है तो तुरंत अलर्ट हो जाइए, डॉक्टर की सलाह लीजिए.

3. ड्राई माउथ 
ड्राई माउथ (Dry Mouth) की वजह से भी बहुत ज्यादा प्यास लग सकती है. दरअसल, जब मुंह में सलाइवा (Saliva) सही तरह नहीं बन पाता है तो मुंह बार-बार सूखने लगता है. जिसकी वजह से ज्यादा प्यास लगती है.

4. एनीमिया
शरीर में जब खून की कमी हो जाती है तो उसे एनीमिया (Anemia) कहते हैं. इसमें हीमोग्लोबिन की कमी होती है. इस वजह से बार-बार प्यास लगती है. पानी पीने के बाद भी ऐसा गलता है कि गला सूखा है और पानी पीना चाहिए.

5. जंक और स्पाइसी फूड्स
अगर आप बाहर का ज्यादा खा रहे हैं. जंक फूड (Junk Foods) या बहुत ज्यादा मिर्च और मसालेदार खाना (Spicy Foods) खा रहे हैं तो आपका गला बार-बार सूख सकता है. तुरंत-तुरंत प्यास लगती रहती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके खतरे से अंजान, जानें इसके लक्षण

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget