एक्सप्लोरर

Health Tips: खराब डाइटिंग या एक्सरसाइज की कमी से नहीं, इन कारणों से बढ़ रहा है आपका वज़न

वज़न बढ़ने के 2 मुख्य कारण खराब डाइट और एक्सरसाइज की कमी माने जाते हैं. लेकिन वजन बढ़ने के कई और कारण भी हो सकते हैं जिन पर लोग ध्यान नहीं देते. इसीलिए आज हम आपको वज़न बढ़ने के वो 5 कारण बताएंगे जिनमें आपको सुधार करने की ज़रुरत है.

Health Tips: वज़न बढ़ने के 2 मुख्य कारण खराब डाइट और एक्सरसाइज की कमी माने जाते हैं. लेकिन आपको बता दें कि, वजन बढ़ने के कई और कारण भी हो सकते हैं जिन पर लोग ध्यान नहीं देते. नतीजन तमाम प्रयासों के बाद भी वज़न घटा पाना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी अपना वज़न घटाने के कई तरीके सही डाइट और एक्सेसाइज़ के साथ आज़मा चुके हैं तो हो सकता है कि आपके बढ़ते वजन का कारण इन 5 में से कोई एक समस्या हो, तो आइये जानते हैं इनके बारे में.

नींद की कमी आपको हैरानी होगी मगर नींद सही से न लेना भी आपके बढ़ते वज़न का कारण हो सकता है. अगर आप रोज़ाना रात में अच्छी और गहरी नींद नहीं सो रहे हैं, तो आप अपने मोटापे को बढ़ावा दे रहे हैं. शरीर का समग्र विकास, हार्मोन्स का उत्पादन आदि नींद के दौरान ज़्यादा होता है. ऐसे में अगर आप हर रोज़ अपने शरीर की ज़रुरत भर नींद नहीं लेंगे, तो शरीर में हार्मोन्स का स्तर बिगड़ेगा, शरीर का विकास अवरुद्ध होगा और आपका वजन बढ़ने लगेगा. तनाव तनाव भी वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण है. कुछ लोगों को लगता है कि दुख में इंसान खाना पीना छोड़ देता है इसलिए उसका शरीर कमज़ोर होने लगता है मगर ऐसा सबके साथ नहीं होता. इसके अलावा तनाव के कारण शरीर कॉर्टिसोल हार्मोन रिलीज़ करता है, जो आपकी भूख बढ़ाता है. इसलिए कुछ लोग दुख और तनाव में ज़्यादा खाते हैं जिससे उनका वज़न घटने के बजाय बढ़ता जाता है. ऐसा आमतौर पर तब होता है, जब आप लंबे समय से तनाव या डिप्रेशन में रह रहे हों. फल का अधिक सेवन वैसे तो फल हेल्दी माने जाते हैं क्योंकि इनमें फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं. लेकिन ज़्यादा मात्रा में फल खाना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि फलों में फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स के अलावा कैलोरीज़ और शुगर भी अधिक होती है जिससे आपका वजन बढ़ सकता है. इसलिए फल खाएं मगर सीमित मात्रा में. वैज्ञानिकों की मानें तो, आपको हर दिन 3 से 5 सर्विंग फल और सब्जियां खानी चाहिए. हार्मोनल बदलाव महिलाओं के शरीर में उम्र के साथ कई बदलाव आते हैं, जिनमें से एक हार्मोनल बदलाव भी है. ये बदलाव पीरियड्स, प्रेग्नेंसी, मेनोपॉज के दौरान ज़्यादा देखने को मिलते हैं. हार्मोन्स के असंतुलन के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है जिसके कारण शरीर कैलोरीज़ को ठीक से बर्न नहीं कर पाता और एक्स्ट्रा कैलोरीज़ आपके शरीर में चर्बी के रूप में जमा होने लगती है. हार्मोनल बदलावों से निपटने के लिए ज़रूरी है कि आप अपने डॉक्टर से मिलकर मेडिकल सहायता लें और एक्सरसाइज़ आदि करते रहें. इसके अलावा हार्मोन्स को बैलेंस करने में ध्यान यानी मेडिटेशन की भी अच्छी भूमिका होती है. ज़्यादा दवाएं खाने से दवाएं इंसान बीमारी और मजबूरी में खाता है. ये दवाएं इंसान के रोग को तो ठीक करती हैं लेकिन कई बार शरीर पर इनका दुष्प्रभाव भी देखा जाता है. बहुत सारी दवाएं ऐसी हैं, जिन्हें लगातार खाने से आपका वज़न बढ़ सकता है, जैसे- डिप्रेशन की दवाएं, बर्थ कंट्रोल पिल्स, स्टेरॉइड्स, बीटा ब्लॉकर्स आदि. इन दवाओं के साइड इफेक्ट्स से बचना नामुमकिन है. इसलिए अगर आप दवाएं ज़्यादा खाते हैं और आपका वजन बढ़ता जा रहा है, तो अपने डॉक्टर से इस बारे में सलाह लें.

Signs Of Negative Energy: घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत को ऐसे जानें, फिर करें ये आसान उपाय 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget