एक्सप्लोरर

Sugar Risk: एक दिन में इससे ज्यादा खाया मीठा तो समझो बीमार होना तय ! जानें साइड इफेक्ट्स

जब शरीर में ज्यादा मीठा पहुंचता है तो कुछ देर के लिए उसका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है, तब अच्छा भी महसूस होता है लेकिन कुछ समय बाद एलर्जी नीचे गिरने लगती है, जिससे थकान और कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.

Sugar Side Effects : ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए हानिकारक है. इससे डायबिटीज, मोटापा, दिल की बीमारी और कुछ तरह के कैंसर भी हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स चीनी को जहर के समान बताते हैं. उनका कहना है कि एक लिमिट में ही चीनी या मीठा खाना चाहिए. जब शरीर में ज्यादा मात्रा में शुगर पहुंचता है तो शरीर वॉर्निंग साइन भी देने लगता है.

ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक भी हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैंं एक दिन में कितना शुगर खाना चाहिए, ज्यादा चीनी खाने पर शरीर किस तरह के संकेत देता है और इसके क्या साइड इफेक्ट्स हैं...

1. बार-बार भूख लग जाना
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर पेट भरने के बावजूद बार-बार भूख लग रहा है तो सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि यह शुगर ज्यादा खाने से हो सकता है. इतना ही नहीं बार-बार मीठा खाने की तलब भी इसी का संकेत है. दरअसल, जब शरीर में ज्यादा मीठा पहुंचता है तो कुछ देर के लिए उसका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है, तब अच्छा भी महसूस होता है लेकिन कुछ समय बाद एलर्जी नीचे गिरने लगती है और खाने की इच्छा बढ़ने लगती है. 

2, थकान, कमजोरी और अनिद्रा
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा शुगर खाने के बाद पहले एनर्जी लेवल बढ़ तो जाता है लेकिन अचानक से गिर भी जाता है, ऐसे में थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है. इसकी वजह से नींद भ खराब हो सकती है. अगर आपको भी ऐसी समस्या है तो तुरंत शुगर इनटेक कम कर दें.

3. मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन
डॉक्टर के मुताबिक, ज्यादा मात्रा में शुगर का सेवन मूड को प्रभावित करता है. इससे स्ट्रेस, एंग्जाइटी, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे लक्षण दिखने पर अलर्ट हो जाना चाहिए.

4. गट हेल्थ खराब होना
बहुत ज्यादा चीनी का सेवन आंत में गुड और बैड बैक्टीरिया के बैलेंस को बिगाड़ सकता है. जिससे सूजन की समस्या हो सकती है, पाचन भी बिगड़ सकता है. ऐसे लक्षण नजर आए तो शुगर कम खाना शुरू कर देना चाहिए.

कितना शुगर खाना नॉर्मल है
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक सामान्य इंसान को सरकारी गाइडलाइन के अनुसार रोजाना 30 ग्राम से ज्यादा शुगर का सेवन करने से बचना चाहिए, वरना कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खानपान को बेहतर बनाने पर फोकस करना चाहिए, ताकि शरीर स्वस्थ रहे.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: बस डांस पर जमकर मारना है चांस, फिट हो जाएंगे बॉडी-मूड और दिमाग

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget