एक्सप्लोरर

Health Tips: ज़्यादा गुड़ खाने के ये हैं नुकसान, जानिए क्या

Health Tips: गुड़ खाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. ज़्यादातर लोग चीनी के इस्तेमाल की बजाय गुड़ का इस्तेमाल करते हैं ताकि स्वास्थ को कोई नुकसान न पहुंचे. लेकिन सेहत की इस चिंता में लोग कई बार गुड़ का इतना उपयोग कर लेते हैं कि वो सेहत अच्छी होने के बदले बिगड़ने लगती है.

Health Tips: सर्दियों के दौरान अगर शरीर को एनर्जेटिक रखने की बात आती है तो लोग सबसे पहले गुड़ को चुनते हैं. ऐसा हो भी क्यों न, आयुर्वेद से लेकर एलोपेथी तक में गुड़ को शरीर के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. बॉडी को एनर्जी देने के साथ-साथ गुड़ मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत करता है. लेकिन कहते हैं न अति हर चीज़ की बुरी होती है. ऐसा ही कुछ है गुड़ के साथ भी. अगर गुड़ को ज़्यादा मात्रा में खाया जाए तो ये आपको कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है और ऐसे ही 5 बड़े स्वास्थ हानियों के बारे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं.

वजन बढ़ना 100 ग्राम गुड़ में लगभग 385 कैलोरी होती है, इसलिए जो लोग डायटिंग करते हैं उनको गुड़ खाने से बचना चाहिए. हालांकि, कम मात्रा में इसे खाने से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अगर आप रोज़ाना गुड़ खाते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है.

हाई ब्लड शुगर गुड़ खाने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, क्योंकि 10 ग्राम गुड़ में तकरीबन 9.7 ग्राम शुगर मौजूद होती है. अगर आप डायबिटीज जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो बेहतर है कि गुड़ खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें.

बदहजमी अक्सर कुछ लोगों को ताजा बना हुआ गुड़ पसंद होता है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो अपनी पसंद तुरंत बदल लीजिये. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ताजा बना हुआ गुड़ या ज़्यादा गुड़ खाने का असर आपके डाइजेशन पर पड़ सकता है. जिसके चलते आपके सामने बदहजमी और पेट खराब होने की समस्या पैदा हो सकती है.

नाक से खून निकलना गुड़ की तासिर गर्म होती है. ऐसे में अगर गुड़ गर्मियों में खाया जाए तो इसकी वजह से आपकी नाक से खून भी निकल सकता है. इतना ही नहीं, गर्मियों में गुड़ खाने से आपके पेट में होने वाली गर्मी के कारण आपकी स्किन भी ख़राब हो सकती है और पेट की गर्मी के चलते चेहरे पर एक्ने भी निकल सकते हैं. इसलिए हमारी ये सलाह है कि गुड़ को सर्दियों में ही खाएं. लेकिन एक बात का ध्यान रखें की सर्दियों में भी ज़रूरत से ज़्यादा गुड़ खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है.

पैरासिटिक इन्फेक्शन सिर्फ ज़्यादा गुड़ खाना ही नुकसान नहीं पहुंचाता. अगर गुड़ सही और स्वच्छ तरीके से तैयार न किया गया हो तब भी ये हानिकारक हो सकता है. ऐसा गुड़ खाने से पेट में कीड़े हो सकते हैं. केवल गांव में ही नहीं बल्कि शहरों में भी इसे बनाए जाने वाले तरीके की स्वच्छता का कोई मापदंड नहीं है. जिस वजह से अक्सर गुड़ खाने के बाद कई लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचता है.

Shani Dev 2021: शनिदेव को वर्ष 2021 में रखें शांत, इस बार नहीं बदल रही है शनि की चाल, इन 5 राशियों पर शनि हैं भारी

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन कार्यों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, कभी नहीं रहती है धन की कमी, जानें चाणक्य नीति

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget