एक्सप्लोरर

इन कारणों से होती है थ्रेडिंग बनवाते समय स्किन लाल, जानें इसका उपाय

अधिकतर महिलाओं को थ्रेडिंग बनवाते समय रेडनेस की समस्या होती है. जानें क्यों होती है थ्रेडिंग बनवाते समय स्किन लाल.

अधिकतर महिलाओं को थ्रेडिंग बनवाते समय रेडनेस की समस्या होती है. जिससे कभी-कभी दर्द भी होने लगता है लेकिन किसी-किसी के लिए थ्रेडिंग करना आसान होता है. इसलिए कई बार कुछ महिलाएं घर पर थ्रेडिंग प्लग से ही थ्रेडिंग कर लेती हैं. वहीं कुछ महिलाएं सही शेप के लिए पार्लर जाना पसंद करती हैं. देखा जाता है कि कई महिलाओं को थ्रेडिंग करने या कराने के बाद स्किन पर लालपन यानी रेडनेस की समस्या हो जाती है. इतना ही नहीं स्किन रेड होने के साथ-साथ कभी-कभी आइब्रोज के पास दाने भी निकलने लगते हैं. ऐसे में जानिए क्यों होती है थ्रेडिंग बनवाते समय स्किन लाल.

आइब्रो बनवाते समय क्यों होती है दर्द और जलन- जिन लोगों की स्किन संवेदनशील होती है, उन्हें आइब्रो बनाने के दौरान और बाद में दर्द की समस्या होती है. कभी-कभी आइब्रो बनाने के बाद महिलाओं की स्किन में जलन और लाल पड़ने की शिकायत भी होती है इसका कारण उनकी सेंसटिव स्किन होती है.

ड्राई स्किन- ड्राई स्किन के लोगों को भी आइब्रो बनवाने के समय दर्द और जलन होता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनको आइब्रो बनवाते समय दाने हो जाते हैं और वो दाने कट जाते हैं तो जलन होने लगती है.

ऑयली स्किन- ऑयली स्किन के लोगों को लाल होने की शिकायत हो सकती है, लेकिन इसका कारण अलग होता है. ऑयली स्किन के कारण हेयर रिमूव करते समय बाल आसानी से नहीं खिंचते हैं. जिसकी वजह से थ्रेडिंग धागे से काफी ज्यादा प्रेशर पड़ता है. इसके कारण त्वचा लाल हो जाती है. ऑयली स्किन वाली महिलाओं के छोटे-छोटे बाल हटाने में भी काफी परेशानी होती है.

खीरा- थ्रेडिंग के बाद कुछ महिलाओं को स्किन पर काफी जलन होती है. इस समस्या से निजात पाने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं. खीरे के इस्तेमाल से स्किन पर होने वाली जलन कुछ ही मिनटों में खत्म हो सकती है.

कच्चा दूध- कच्चा दूध स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. यह स्किन की ड्राइनेस को दूर करने में असरकारी हो सकता हैं. कच्चे दूध के इस्तेमाल से थ्रेडिंग के बाद स्किन पर होने वाले दाने दूर हो सकते हैं. इसके अलावा इससे जलन और रूखेपन की समस्या भी दूर हो सकती है. इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच कच्चा दूध लें. इसे रुई की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं. कुछ देर बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें. इससे स्किन की लालिमा दूर हो जाएगी.

चंदन- चंदन के इस्तेमाल से भी आप थ्रेडिंग के बाद होने वाली समस्याओं से निजात पा सकते हैं. इससे स्किन पर होने वाली जलन और रेडनेस की समस्या चुटकियों में दूर होती है. थ्रेडिंग के बाद आइब्रोज के आसपास चंदन पाउडर का लेप लगाएं. इससे कुछ ही मिनटों में जलन दूर होगी.

एलोवेरा- स्किन की लगभग सभी समस्याओं में एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है. एलोवेरा में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को ठंडक पहुंचाते हैं. इसके अलावा एलोवेरा में स्किन की रेडनेस को खत्म करने की क्षमता होती है थ्रेडिंग के बाद होने वाली समस्याओं से निजात पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें यह आपके लिए असरकारी हो सकता है.

ये भी पढ़ें-पैरों में जलन से हैं परेशान? अपनाएं ये उपाय मिलेगा आराम

पैरों की सूजन को इस तरह से करें दूर, पाएं आराम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget