एक्सप्लोरर

Health Tips: भूलकर भी सर्दियों में न करें ये पांच गलतियां, सेहत के लिए है खतरनाक

पहाड़ों पर बर्फ गिरने के साथ ही मैदानी इलाकों की शीत लहर तेज हो गई है. ठंड का मौसम साइनस, अस्थमा और सांस की तकलीफ से परेशान लोगों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है.

नई दिल्लीः देश के उत्तरी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं पहाड़ों पर बर्फ गिरने के साथ ही मैदानी इलाकों की शीत लहर तेज हो गई है. जिसके कारण तापमान काफी तेजी से नीचे आ गया है. ऐसे समय हमें अपने स्वास्थ्य का सबसे ज्यादा ध्यान रखना बेहद जरूरी है. ठंड के दिनों में की गई एक छोटी सी गलती भी बेहद खतरनाक साबित हो सकती है.

ठंड का मौसम साइनस, अस्थमा और सांस की तकलीफ से परेशान लोगों के बेहद खतरनाक हो सकता है. ठंड का मौसम इन मरीजों पर काफी ज्यादा असर डालता है. जिससे आने वाले समय में सर्दी लगने के कारण समस्टा काफी बढ़ सकती है. इसलिए अगर आप ठंड के मौसम में अपने आप को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो ज्यादातर उन गलतियों को करने से बचें जो अक्सर अंजाने में आप से हो जाती है.

ज्यादा खाना

कई लोगों की यह धारणा होती है कि ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादा खाना चाहिए, जिससे शरीर की गर्मी बनी रहती है. अगर आप सर्दियों के दौरान खाने पर ज्यादा ध्यान देकर एक्सरसाइज पर कम ध्यान दे रहे हैं तो आे वाले समय में इशसे आपको ही नुकसान होने वाला है. सर्दियों के बाद आपका काफी वजन बढञ सकता है. जिसे कम करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है.

पानी का कम इस्तेमाल

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही लोग अक्सर पानी का इस्तेमाल कम कर देते हैं. लोगों का सोचना है कि गर्मियों के दिनों में पसीना ज्यादा निकलने के कारण ज्यादा पानी पीते हैं, वहीं सर्दियों में कम पानी की जरूरत होती है. बता दें कि हमें रोजाना 6 से 8 गिलास पानी जरूरी पीना चाहिए. इससे हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है और डिहाइड्रेशन की दिक्कत नहीं होती है.

गर्म पानी से नहाना

सर्दियों की शुरुआत के साथ कई लोग अपनी सहूलियत के लिए गर्म पानी से नहाना शुरु कर देते हैं. ऐसा करने से भले ही शरीर ठंड से बच जाता है लेकिन दूसरी और इससे काफी नुकसान भी होता है. गर्म पानी से नहाने का कारण हमारी स्किन काफी ड्राई और रूखी हो जाती है. कभी कभी ज्यादा गर्म पानी से नहाने के कारण स्किन सेल्स डैमेज हो जाते हैं.

ज्यादा क्रीम का इस्तेमाल

सर्दियों में स्किन में नमी खत्म हो जाने के कारण यह रूखी हो जाती है. जिसके कारण कई लोग क्रीम का इस्तेमाल इसे हील करने के लिए करते हैं. कुछ लोग दिन में कई बार क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. जिससे स्किन पर एलर्जी हो सकती है. इसलिए स्किन को ड्राई होने से बचाने और मॉइश्चर बनाए रखने के लिए सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल करें.

ज्यादा गर्म कपड़े पहनना

सर्दियों में सभी लोग ज्यादा कपड़े पहनने की सलाह देते हैं. वहीं ज्यादातर गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है. ऐसा करने से हम शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं. ठंड के मौसम में ज्यादा गर्म कपड़े पहनने से हम शरीर की ठंड प्रतिरोधक क्षमता तो काफी कम कर देते हैं. साथ ही इससे ठंड लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है. दरअसल ज्यादा गर्म कपड़े पहनने से शरीर से तेजी से पलीना बाहर निकलता है. जो सर्दी के मौसम में ठंड लगने के लिए बहुत बड़ा कारक होता है.

इसे भी पढ़ेंः

Skin Tips: 30 की उम्र के बाद भी स्किन को ग्लोइंग और जवान बनाए रखें, इन 5 एंटी एजिंग टिप्स के साथ

Health Tips: क्या आप हाई ब्लड प्रेशर से बचना चाहते हैं? जानिए- वजहें, उपाय और बचाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget