एक्सप्लोरर

Health Tips: क्या आप हाई ब्लड प्रेशर से बचना चाहते हैं? जानिए- वजहें, उपाय और बचाव

50 साल की उम्र में हर पांच में से एक व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर से जूझना पड़ता है.विशेषज्ञों का कहना है कि जीवन शैली में बदलाव एक दवा के बराबर काम करती है.

हाई ब्लड प्रेशर दुनिया भर की एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या है. पैदा होने के साथ बच्चे का ब्लड प्रेशर की सीमा सबसे कम 80-90 होती है. उम्र बढ़ने पर सीमा 180-200 तक भी पहुंच जाती है. ये स्वाभाविक प्रक्रिया है. 50 साल की उम्र में हर पांच में से एक व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर से जूझना पड़ता है. 60-70 साल में हर तीसरे में से एक शख्स बीमारी से ग्रसित हो जाता है.

आसानी से समझिए ब्लड प्रेशर से जुड़ी अहम जानकारी

हाई ब्लड प्रेशर से दिल की बीमारी, किडनी रोग, लकवे, हाथ और पैर की नसों में रुकावट होने का खतरा रहता है. बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि ब्लड प्रेशर की जांच कराएं और ज्यादा होने पर डॉक्टर से संपर्क करें. किसी भी उम्र में सामान्य ब्लड प्रेशर 130-80 से कम या 120-80 होना चाहिए. ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षणों में सिर का भारी होना, चक्कर आना, सांस फूलने की समस्या डॉक्टर से मिलने को मजबूर कर सकती है. हाई ब्लड प्रेशर को 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है.

कई बार रूटीन चेकअप के लिए जाने पर पता चलता है कि ब्लड प्रेशर सामान्य से ज्यादा है. इस दौरान ब्लड प्रेशर आपकी किडनी, हर्ट और दिमाग को आहिस्ता-आहिस्ता नुकसान पहुंचाता रहता है. ब्लड प्रेशर की पहचान के लिए प्रारंभिक जांच जैसे, हिमेग्लोबिन, किडनी की जांच में पोटैशियम और यूरिया की मात्रा का पता लगाया जाता है. 40 साल की उम्र के हाई ब्लड मरीज को डॉक्टर शुगर, कोलेस्ट्रोल जांच की सलाह देते हैं. ब्लड प्रेशर बढ़ने का 95 फीसद कारण बढ़ती उम्र और गलत जीवनशैली है. आम तौर पर इस स्थिति में दवाइयों से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जाता है.

विशेषज्ञों ने जीवन शैली में बदलाव को बताया जरूरी

30 साल की आयु के दौरान 5 फीसद लोगों में ब्लड प्रेशर हाई होने के द्वितीय कारण जैसे किडनी, नस, ब्रेन विकार या हार्मोनल बदलाव भी हो सकते हैं. 5 फीसद लोगों को विशेषज्ञ स्थिति को देखते हुए अलग तरह की जांच कराने का सुझाव देते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि न सिर्फ किडनी की बीमारी से हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी किडनी का रोग होने का खतरा रहता है.

ऐसे लोगों का पेशाब कम आना, पैरों, आंखों में सूजन आने की शिकायत हो सकती है. कभी-कभी हाथ-पैरों की धमनियों के संकुचित हो जाने से भी चलने पर दर्द, थकान का सामना करना पड़ सकता है. हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी जीवन शैली से जुड़ा विकार है. 95 फीसद लोगों में इसका कोई कारण नहीं होता है. गलत जीवन शैली, गलत डाइट, व्यायाम की कमी और बढ़ते वजन से भी ब्लड प्रेशर बढ़ता है. कहा जाता है कि ऐसी स्थिति में जीवन शैली का बदलाव एक दवा के तौर पर काम करता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि दवा के इस्तेमाल से पहले जीवन शैली में बदलाव ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है. जीवन शैली में बदलाव की एक शक्ल वजन में कमी है. 4-5 किलो वजन कम करने से ब्लड प्रेशर की सीमा 20 तक कम हो सकती है. उचित डाइट का सेवन और नियमित व्यायाम से भी आप ब्लड प्रेशर की सीमा 10-15 तक घटा सकते हैं. धूम्रपान या तंबाकू छोड़ने से भी आप ब्लड प्रेशर को 5-7 डिग्री नीचे ला सकते हैं.

Bhojpuri Song: 'देख गारी मत द' सॉन्ग में दिखा खेसारी लाल यादव का अलग अंदाज, यूट्यूब पर मिले 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले पाक टीम को तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी में कोरोना के लक्षण मिले

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget