एक्सप्लोरर

हार्ट फेल और हार्ट अटैक में क्या होता है अंतर, जानें किसमें मिलता है इंसान को बचाने का ज्यादा वक्त

वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें दिल की बीमारियों की वजह से होती हैं. हर 3 में से 1 मौत हार्ट की बीमारी की वजह से हो रही है.

Heart Failure vs Heart Attack : खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से दुनियाभर में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, हाई बीपी जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है. ये सभी कंडीशन जानलेवा हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर्स अलर्ट रहने और सही दिनचर्या बनाने की सलाह देते हैं.

बहुत से लोग हार्ट अटैक और हार्ट फेल होने को एक ही समझते हैं. उन्हें दोनों के बीच का अंतर नहीं पता होता है, जिसकी वजह से कई बार दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं. ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हार्ट फेल और हार्ट अटैक क्या होता है, दोनों में किसमें बचने के चांसेस ज्यादा होते हैं...

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

हार्ट फेल और हार्ट अटैक में अंतर

हार्ट फेल और हार्ट अटैक दोनों हार्ट से जुड़ी एक गंभीर समस्या है. हार्ट फेल (Heart Failure)  होने पर दिल की मांसपेशियों की क्षमता कम हो जाती है, जिससे दिल ब्लड को सही तरह पंप नहीं कर पाता है. जबकि हार्ट अटैक  (Heart Attack)  में दिल की मांसपेशियों को ऑक्सीजन और ब्लड की सप्लाई बंद हो जाती है, जिससे हार्ट की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है.

हार्ट फेलियर के लक्षण

सांस लेने में परेशानी

थकान

पैरों में सूजन

दिल की धड़कन में बदलाव

छाती में दर्द

हार्ट अटैक के क्या लक्षण हैं

छाती में तेज दर्द

बाएं हाथ में दर्द

कंधों और पीठ में दर्द

सांस लेने में परेशानी

हार्ट फेल या हार्ट अटैक में किसमें बचने का चांस

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हार्ट फेल होने के लक्षण काफी धीरे-धीरे नजर आते हैं, जबकि हार्ट अटैक में लक्षण अचानक से नजर आते हैं और कई बार संभलने तक का मौका नहीं देते हैं. ऐसे में

हार्ट फेल होने की कंडीशन में इलाज के लिए ज्यादा समय मिलता है, जिससे मरीज को सही समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता है और उसका इलाज हो सकता है. जबकि हार्ट अटैक में इलाज के लिए कम समय मिलता है. अचानक और कई बार साइलेंटली आने की वजह से इसमें बचने का चांस कम ही मिल पाता है.

हार्ट को हेल्दी कैसे रखें

खानपान को हेल्दी बनाएं.

रोजाना कम से कम 45 मिनट की एक्सरसाइज या वॉक करें.

जल्दी सोने और जल्दी उठने का रुटीन बनाएं, कम से कम 7 घंटे की नींद लें.

धूम्रपान-अल्कोहल से जितना दूर रहें.

सोशल मीडिया पर हार्ट को लेकर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें, डॉक्टर से सलाह लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget