एक्सप्लोरर

सावधान! फ्रिज में भी छिपे हो सकते हैं डेंगू के मच्छर, 6 महीने तक रह सकते हैं जिंदा

डेंगू बेहद खतरनाक बीमारी है. इसकी वजह से काफी ब्लीडिंग होने का खतरा रहता है और मरीज की जान भी जा सकती है. इस बीमारी की चपेट में आने पर शरीर से प्लेटलेट्स कम होने लगता है.

Dengue And Fridge Connection : देश के कई राज्यों में डेंगू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. इसकी वजह से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग डेंगू (Dengue) की चपेट में आ रहे हैं. इस बुखार से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या अस्पताल में तेजी से बढ़ रही है. कई मामलों में शरीर का प्लेटलेट्स का लेवल काफी नीचे आ जाता है.
 
लगातार होती बारिश से डेंगू का खतरा बढ़ रहा है. घर में भी कई वजह से डेंगू के मच्छर पनप सकते हैं. इसमें से एक फ्रिज का ट्रे भी है. ऐसे में सावधाना रहना चाहिए. जानें क्या होता है डेंगू, किस मच्छर से फैलता है, इसके मच्छर कहां पनपते हैं, इसके लक्षण क्या होते हैं और इससे बचाव कैसे हो सकता है...
 
डेंगू क्या होता है और इसके लक्षण
डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. बारिश के दिनों में जब धूप निकलती है और तापमान काफी बढ़ जाता है तो डेंगू के मच्छर एक्टिव हो जाते हैं. इस मच्छर के काटने के बाद तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, शरीर पर दाने और उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है. ज्यादातर मामलों में बुखार खुद ही ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ मरीजों में इसके गंभीर लक्षण देखने को मिलते हैं. उनका प्लेटलेट्स काफी नीचे गिर जाता है और यह खतरनाक हो सकता है.
 
फ्रिज की ट्रे में हो सकता है डेंगू
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है. डेंगू के मच्छर को ब्रीडिंग के लिए थोड़ा सा भी पानी काफी होता है. यही कारण है कि घर में रखे फ्रिज की ट्रे में भी यह  पनप जाता है. कई बार फ्रिज की ट्रे में डेंगू का लार्वा मिल जाता है. हम सभी इन बातों से अनजान होते हैं और डेंगू की चपेट में आ जाते हैं. इसलिए समय-समय पर फ्रिज की ट्रे के पानी को साफ करते रहना चाहिए. हफ्ते में कम से कम दो बार ट्रे को साफ करना ठीक माना जाता है. कूलर औऱ घर की छत पर रखे गमलों की साफ-सफाई भी नियमित तौर पर करनी चाहिए.
 
कितने समय तक एक्टिव रहता है डेंगू का लार्वा
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डेंगू का अंडा यानी लार्वा छह महीने तक एक्टिव रहता है. इस दौरान अगर अंडा साफ पानी के संपर्क में आ जाता है तो मच्छर बन जाता है. ऐसे में कोशिश करें कि घर के आसपास जितनी साफ-सफाई हो सके करें. क्योंकि कई बार डेंगू जानलेवा भी हो सकीत है.
 
डेंगू से कैसे करें बचाव
1. सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.
2. पानी की टंकी को ढककर ही रखें.
3. पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर रहें.
4. नालियों की साफ-सफाई करें.
5. बुखार आने पर तुरंत डेंगू की जांच करवाएं.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget