एक्सप्लोरर

Health Tips: दही में मिलाकर खाते हैं चीनी तो बदल लें अपनी आदत, स्वाद के चक्कर में कहीं बिगड़ न जाए सेहत

ज्यादा चीनी खाने से कैलोरी ज्यादा बनती है. इससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है. दही-चीनी का ज्यादा सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता है. दही में चीनी की बजाय गुड़ के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Dahi Shakkar Side Effects : किसी नई चीज की शुरुआत करने या घर से बाहर जाने पर अक्सर दही-शक्कर से मुंह मिठा कराया जाता है. माना जाता है कि ऐसा करने से काम शुभ होता है और यात्रा मंगलमय होती है. दही सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. बहुत से लोग इसमें चीनी मिलाकर खाना पसंद करते हैं. कभी-कभी ऐसा करना तो ठीक होता है लेकिन अगर रोज-रोज दही-चीनी खाते हैं तो इसके कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. इससे सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए रोजाना दही-चीनी खाने से बचना चाहिए. 

दही-शक्कर खाने के नुकसान

1. वजन बढ़ने का खतरा
अगर हर दिन दही और शुगर मिलाकर खाया जाए तो शरीर में फैट बढ़ सकता है. दरअसल, चीनी में हाई कैलोरी पाया जाता है, जो वजन को तेजी से बढ़ा सकता है. इससे मोटापा बढ़ सकता है, जो कई बीमारियों का कारण बन सकता है.

2. डायबिटीज हो सकता है 
ज्यादा चीनी खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा रहता है. दही में नेचुरल तौर पर लैक्टोज पाया जाता है जो एक तरह का शुगर है. इस पर ऊपर से चीनी मिलाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है.

3. दिल की बीमारियों का जोखिम
बहुत ज्यादा शक्कर खाने से ब्लड में ट्राइग्लिसराइड्स और अन्य हानिकारक फैट्स का लेवल बढ़ सकता है. जिससे हार्ट डिजीज का खतरा रहता है, इसलिए दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए ज्यादा चीनी-दही नहीं खाना चाहिए.

4. दांतों को खतरा
दही में चीनी मिलाकर खाने से दांतों में सड़न हो सकती है. दरअसल, चीनी बैक्टीरिया का प्रमुख स्रोत है, जो एसिड पैदा करता है और दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे कैविटी प्रॉब्लम और दांतों को कई तरह से नुकसान हो सकता है.

5. पाचन बिगड़ सकता है
चीनी का ज्यादा सेवन पाचन को बिगाड़ सकता है. इसकी वजह से ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है, इसलिए रोज-रोज ज्यादा मात्रा में चीनी नहीं खाना चाहिए. इससे पेट को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Disease X: क्या है डिजीज X जिसे डॉक्टर बता रहे हैं कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा पॉवरफुल, इस तरह करें बचाव

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget