एक्सप्लोरर

खाना पकाने में भूलकर भी न करें इस तेल का इस्तेमाल, वरना हो जाएगा कैंसर

कुकिंग ऑयल भी कैंसर का कारण बन सकती है. एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि खाना बनाने में जिन तेलों का हम इस्तेमाल करते हैं, उनकी वजह से कैंसर हो सकता है.

Cooking Oil and Cancer : खाना बनाने के लिए आप जिन कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, वो कैंसर का कारण बन सकते हैं. हैरान कर देना वाला ये खुलासा हुआ है अमेरिकी सरकार की ओर से कराई गई एक स्टडी में. इसमें पाया गया है कि खाना पकाने का तेल (Cooking Oil) से कैंसर हो सकता है. इसका सबसे ज्यादा खतरा युवाओं को है.

मेडिकल जर्नल गट में पब्लिश इस स्टडी में कहा गया है कि सूरजमुखी, अंगूर बीज, कैनोला और मकई जैसे बीजों से बनने वाले तेलों का ज्यादा सेवन कैंसर के खतरे को बढ़ाता है. ऐसे में सावधानीपूर्वक खाने के तेल को चुनना चाहिए.

सीड्स ऑयल हैं खतरनाक

इस स्टडी में कोलन कैंसर के 80 मरीज, जिनमें बायोएक्टिव लिपिड का लेवल हाई था, उन पर रिसर्च की गई.जिसमें पाया गया कि उनमें बायोएक्टिव लिपिड सीड्स के तेलों को ब्रेकडाउन की वजह से बढ़ता है. रिसर्च में में 30 से 85 साल उम्र वालों के 81 ट्यूमर सैंपल की जांच की गई. इनमें  कैंसरग्रस्त ट्यूमर में लिपिड के हाई लेवल का कारण सीड्स ऑयल को ही बताया गया.

यह भी पढ़ें :कौन छीन रहा जुगनुओं की जिंदगी, उनके अस्तित्व पर क्यों मंडरा रहा खतरा?

सीड्स तेल कैंसर का कारण कैसे

पहले हुए शोधों में भी सीड्स ऑयल का सेहत पर हानिकारक प्रभाव पाया गया था. ये शरीर में सूजन पैदा कर कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं. सीड्स ऑयल ब्रेक डाउन करने वाले बायोएक्टिव लिपिड कोलन कैंसर (colon cancer) का कारण बन सकते हैं. ये शरीर को ट्यूमर से लड़ने से भी रोकने का काम कर सकते हैं. हालांकि, अभी इस पर रिसर्च चल रहा है.

सीड्स तेल क्यों खतरनाक हैं

1900 के दशक में मोमबत्ती बनाने वाले विलियम प्रॉक्टर ने साबुन में एनिमल फैट के लिए सीड्स से तेल बनाया. कुछ ही समय में अमेरिकियों ने इसे अपनी डाइट में शामिल कर लिया. इस ऑयल में ओमेगा-6 और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होते हैं. रिसर्च में बताया गया है कि इन तेलों का ज्यादा सेवन सूजन और कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है.

खाना बनाने के लिए कैसा तेल चुनें

अगर आप हेल्दी डाइट लेते हैं तो हल्का तेल जैसे ऑलिव ऑयल या सूरजमुखी का तेल चुन सकते हैं. किसी चीज को तलने के लिए मूंगफली या सोयाबीन तेल अच्छा हो सकता है. खाना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल शानदार विकल्प बन सकता है. स्वाद और खूश्बू चाहिए तो तिल या नारियल तेल यूज कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Lung Cancer Day: भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget