एक्सप्लोरर

Health News: चांदीपुरा वायरस के शहरों में फैलने का खतरा क्यों नहीं? ये है सबसे बड़ा कारण

चांदीपुरा वायरस बच्चों को अपना शिकार बनाता है. 9 महीने से 14 साल के बच्चों को इससे सबसे ज्यादा खतरा रहता है. यह तब फैलता है, जब वायरस मक्खी या मच्छर के काटने के बाद उसके लार से खून तक पहुंच जाता है.

Chandipura Virus : गुजरात में इन दिनों चांदीपुरा वायरस का खौफ है. रविवार को सूरत में इसका पहला संक्रमित मिला. जहां स्लम एरिया में रहने वाली 11 साल की बच्ची में यह वायरस पाया गया है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक इसके 27 संदिग्ध केस मिल चुके हैं, जबकि 15 मौतें भी हो चुकी हैं.

सबसे ज्यादा केस साबरकांठा और अरावली से हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि चांदीपुरा वायरस का खतरा ज्यदाातर गांवों में ही है, शहरी एरिया में इसका खतरा काफी कम है. आइए जानते हैं आखिर यह वायरस कितना खतरनाक है और इसके शहरों में आने की गुंजाइश क्यों कम है...

चांदीपुरा वायरस क्या है
चांदीपुरा वायरस (Chandipura Virus) आरएनए वायरस है, जो मादा फ्लेबोटोमाइन मक्खी से फैलता है. एडीज मच्छर भी इसके लिए जिम्मेदार है. यह पहली बार साल 1966 में महाराष्ट्र में चांदीपुरा में पाया गयाथा. इस जगह के नाम पर ही इसकी पहचान हुई. इसी से इसका नाम चांदीपुरा वायरस पड़ा.

पहले केस की जब जांच की गई तो तो पाया गया कि यह वायरस रेत में घूम रही एक मक्खी की वजह से फैला. 2003-04 में इस वायरस का सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र, उत्तरी गुजरात और आंध्र प्रदेश में देखने को मिला, जब 300 से ज्यादा बच्चों की इससे मौत हो गई.

चांदीपुरा वायरस का सबसे ज्यादा खतरा किसे
चांदीपुरा वायरस बच्चों को अपना शिकार बनाता है. 9 महीने से 14 साल के बच्चों को इससे सबसे ज्यादा खतरा रहता है. यह संक्रमण तब फैलता है, जब वायरस मक्खी या मच्छर के काटने के बाद उसके लार से खून तक पहुंच जाता है. 

चांदीपुरा वायरस के क्या लक्षण

बच्चों में तेज बुखार
उल्टी-दस्त
मांसपेशियों में खिंचाव
कमजोरी, बेहोशी

चांदीपुरा वायरस से शहरों में फैलने का खतरा कम क्यों  
चांदीपुरा वायरस  रेत में पाई जाने वाली मक्खियों की वजह से होता है. ज्यादातर रेत ग्रामीण इलाकों में ही पाए जाते हैं, इसलिए इसके शहरों में आने की गुंजाइश कम ही रहती है. हालांकि, इससे बचाव की कोशिश लगातार करते रहना चाहिए.

चांदीपुरा वायरस से बच्चों को कैसे बचाएं

1. बच्चों को घर के बाहर कम कपड़ों में न रहने दें.
2. बच्चों को मच्छरदानी लगाकर ही सुलाएं.
3. रेत वाली मक्खियों को घर आने से रोकने के उपाय करें.
4. मच्छरों-मक्खियों को रोकने लिए कीटनाशक का इस्तेमाल करें.
5. अगर कोई लक्षण नजर आए तो तुरंत पास के अस्पताल में जाएं.

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget