एक्सप्लोरर

Cancer Treatment: जड़ से खत्म नहीं हो पाता है कैंसर, जानें क्या है इसकी सबसे बड़ी वजह

Cancer Treatment: कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो शरीर में बचे रह सकती है और फिर से उभर सकती है. इसके लिए नए तरीके ढूंढने की जरूरत है जो कैंसर के सेल्स को खत्म कर सकते हैं.

Cancer : कैंसर एक बेहद खतरनाक बीमारी है. ग्लोबल कैंसर ऑब्जरवेटरी (Globocan) के अनुसार, दुनिया में हर साल 1.90 करोड़ लोग कैंसर की चपेट में आते हैं. चीन-अमेरिका के बाद तीसरे नंबर पर भारत है. WHO के अनुसार, दुनिया में हर साल करीब 1 करोड़ लोग कैंसर से अपनी जान गंवा देते हैं. साल 2010 की तुलना में 2019 में करीब 21% ज्यादा मौतें कैंसर की वजह से हुईं.

हालांकि, अगर समय पर कैंसर की पहचान हो जाए तो इसका इलाज संभव है. लेकिन कैंसर की कोशिकाओं को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता है. शरीर में इसके खतरनाक सेल्स (Cancer Cells) बचे रहते हैं. आइए जानते हैं इसका कारण और कारगर इलाज के बारें में...

कैंसर कोशिकाएं कितनी खतरनाक

कैंसर, कोशिकाओं (Cells) के असामान्य तरीके से बढ़ने से होता है. दरअसल, हमारे शरीर में कोशिकाएं एक पैटर्न से बढ़ती हैं और एक समय बाद खुद ही मर जाती हैं. इन मृत कोशिकाओं की जगह नई और हेल्दी कोशिकाएं आ जाती हैं लेकिन जब कैंसर होता है, तो सेल्स का कंट्रोलिंग इफेक्ट ही खत्म हो जाता है, जिससे वे अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं. 

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

इलाज के बाद भी शरीर में रह सकती हैं कैंसर की कोशिकाएं

कैंसर किस जगह हुआ है और कितना ज्यादा बढ़ चुका है, इसके आधार पर इसे चार स्टेज में बांटा गया है. इलाज का तरीका भी उसी हिसाब से होता है. इस बीमारी का पता जितनी जल्दी चलेगा, ठीक होने की संभावना भी उतनी ही ज्यादा होती है. हालांकि, कई बार कैंसर का इलाज करने के बाद भी इसकी कोशिकाएं शरीर में बची रह सकती है और फिर से उभर सकती है. ऐसा इसलिए, क्योंकि इन्हें पूरी तरह खत्म करना बहुत मुश्किल है.

इलाज के बावजूद शरीर में क्यों बच जाती हैं कैंसर सेल्स

कैंसर के सेल शरीर में बचे रहते हैं, क्योंकि ये सेल्स बहुत तेजी से बढ़ते हैं और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली इन्हें पहचान नहीं पाती है. ये सेल शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं, जैसे ब्लड, ब्रेन, बोन आदि. जब कैंसर का इलाज किया जाता है, तो इन सेल्स को खत्म करने की कोशिश की जाती है, लेकिन कुछ सेल बचे रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

कैंसर के सेल्स को खत्म करने के तरीके

1. कीमोथेरेपी- यह एक ऐसी दवा है जो कैंसर के सेल्स को खत्म करती है.

2. रेडियोथेरेपी- यह एक ऐसी तकनीक है जो कैंसर के सेल्स को खत्म करने के लिए रेडियेशन का उपयोग करती है.

3. सर्जरी- यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कैंसर के सेल्स को शरीर से निकाला जाता है.

4. इम्यूनोथेरेपी- यह एक ऐसी तकनीक है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कैंसर के सेल्स को खत्म करने में मदद करती है.

कैंसर के सेल्स को खत्म करने के लिए नए तरीके

1. जीन थेरेपी- यह एक ऐसी तकनीक है जो कैंसर के सेल्स के जीन को बदलने में मदद करती है.

2. स्टेम सेल थेरेपी- यह एक ऐसी तकनीक है जो कैंसर के सेल्स को खत्म करने के लिए स्टेम सेल्स का उपयोग करती है.

3. नैनोटेक्नोलॉजी- यह एक ऐसी तकनीक है जो कैंसर के सेल्स को खत्म करने के लिए नैनोपार्टिकल्स का उपयोग करती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget