एक्सप्लोरर

Forhead Veins: क्या आपके माथे पर भी दिख रही हैं नसें? जानें कैसे हो सकता है ये खतरनाक

माथे पर नसों का उभरना वैसे तो काफी आम होता है लेकिन कई बार यह गंभीर और खतरनाक भी हो सकता है, इसलिए हर बार इसे नजरअंदाज करने से बचना चाहिए. चेहरे पर नसों के दिखाई देने के एक नहीं कई कारण हो सकते हैं.

Forehead Veins : उम्र बढ़ने और तनाव की वजह से माथे पर नसें ज्यादा दिखाई देने लगती हैं. वजन या फैट कम होने पर भी माथे पर नसें उभर आती हैं. यह घबराने वाली कंडीशन नहीं होती है. माथे की नसों का उभरना (Bulging Forehead Veins) आम बात है लेकिन अगर उनमें दर्द हो तो सावधान हो जाना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं नसों के उभरने का मुख्य कारण क्या होता है और ये कब खतरनाक हो सकती हैं...

माथे पर नसों के उभरने का कारण

माथे की नसें अक्सर आनुवंशिकी या उम्र के कारण दिखाई देती हैं। इंसान की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है, उसकी स्किन पतली होती जाती है और नीचे की नसें दिखने लगती हैं. वजन कम होने पर भी ये नसें दिखती हैं. इसके अलावा तनाव या किसी चीज का प्रेशर भी नसों को उभार सकता है. तनाव से होने वाला सिरदर्द और आंखों पर तनाव सिर और आपकी नसों में दबाव बढ़ा सकता है.

माथे पर नसें उभरना कब खतरनाक

1. दर्द, चक्कर या आंख की समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर माथे पर उभरी नसों में दर्द हो रहा है, या इस कंडीशन में चक्कर आ रहा है या आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो तो अलर्ट हो जाना चाहिए. तुरंत जाकर डॉक्टर से मिलना चाहिए. 

2. प्रेगनेंसी के दौरान

प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई तरह के हार्मोन बदलाव से गुजरना पड़ता है. इस दौरान उनका शरीर अधिक एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का उत्पादन करता है, जो नसों को चौड़ा और कमजोर कर सकता है. इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है. जिसकी वजह से नसें बड़ी हो जाती हैं और खून जम सकता है. इससे भी चेहरे पर उभरी नसें दिखाई दे सकती हैं.

3. हाई ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर हाई होने या ऐसी कोई भी बीमारी सिर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा सकती है, जो कभी-कभी माथे पर नसों के उभार का कारण बन सकती है. यह लंबे समय से चल रही हार्ट की समस्या का संकेत भी हो सकता है.

4. सीने में दर्द

डॉक्टरों का कहना है कि अगर सीने में दर्द या कोई अनियमित लक्षण नजर आ रहा है और इस दौरान माथे पर नस दिखाई पड़ता है तो तत्काल जाकर डॉक्टर से मिलना चाहिए. यह स्थिति गंभीर हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : सुबह, शाम या फिर रात... कब करना चाहिए डायबिटीज का टेस्ट, दिख जाएगा सटीक रिजल्ट

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget