एक्सप्लोरर

बारिश के मौसम में दूध ही नहीं इन चीजों से भी करें परहेज, वर्ना बिगड़ सकती है सेहत

दूध-दही और हरी पत्तेदार सब्जियां अक्सर खाने की सलाह दी जाती है लेकिन बारिश के मौसम में इन चीजों को खाने से बचना चाहिए. इनकी वजह से कई तरह की बीमारियां शरीर के अंदर पहुंच सकती हैं समस्या बढ़ा सकती हैं.

Monsoon Diet : बारिश का मौसम तेज गर्मी से राहत दिलाने वाला तो होता है लेकिन कई तरह की बीमारियां अपने साथ लेकर आता है. इसीलिए इस वक्त सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है. कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए तो मानसून काफी चैलेंजिंग होता है. बरसात होने पर वायरस और बैक्टीरिया से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए साफ-सफाई के साथ खानपान को लेकर सतर्क रहना चाहिए. नॉर्मल दिनों में जो चीजें सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, वही चीजें बारिश में नुकसान पहुंचाने लगती है. इसी में दूध (Milk) भी शामिल है. आयुर्वेद बरसात के दिनों में दूध कम पीने को कहता है. आइए जानते हैं क्यों...
 
बारिश के दिनों में दूध क्यों नहीं पीना चाहिए
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, मानसून के दिनों में डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध-दही से दूरी बनाकर रखना चाहिए. इस मौसम में इन चीजों में जर्म्स बढ़ सकते हैं. जिससे वह नुकसान पहुंचा सकता है. इसकी वजह से कई समस्याएं बढ़ सकती हैं. अगर किसी का पाचन तंत्र कमजोर है तो बरसात में दही खाने से समस्या और बढ़ सकती है. इम्यूनिटी कमजोर होने पर सर्दी-जुकाम हो सकता है.
 
बारिश में दूध पीना हो तो क्या करें
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप हर दिन दूध पीते हैं और मानसून में भी इसे पीना चाहते हैं तो उसमें हल्दी मिलाकर पी सकते हैं. इससे दूध की ताकत भी बढ़ जाती है और इंफेक्शन वाली बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है. इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ जाती है.
 
मानसून में क्या नहीं खाना चाहिए
हरी पत्तेदार सब्जियां
अक्सर हमें हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है लेकिन बरसात के दिनों में इन्हें न खाने की सलाह दी जाती है. इस मौसम में हवा में ज्यादा नमी होने के चलते बैक्टीरिया-हानिकारक सूक्ष्मजीव का प्रजनन बढ़ जाता है. जिस मिट्टी में सब्जियां उगाई जाती हैं, वह इन दिनों में काफी गंदी हो जाती हैं. इसलिए हरी सब्जियां खाने से बचना चाहिए. अगर हरी सब्जियां खाते हैं तो उसे अच्छी तरह धकर और ठीक तरह से पकाएं.
 
तला-भुना न खाएं
बारिश में समोसा या पकौड़े या कोई भी तली-भूनी चीज न खाना ही बेहतर होता है. इन चीजों के खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं. अपच, सूजन, दस्त आपको परेशान कर सकती हैं. यह भी ध्यान रखें कि तले तेल का दोबारा से इस्तेमाल न करें. यह जहरीला हो सकता है. 
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget