एक्सप्लोरर

Arthritis: उंगलियों में 5 तरह की परेशानी नजर आए तो हो जाएं सावधान, हो सकता है अर्थराइटिस

अर्थराइटिस उंगलियों की समस्या को बढ़ा सकता है. इसकी वजह से उंगलियों की तकलीफ बढ़ सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अर्थराइटिस होने पर उंगलियों पर उसके लक्षण नजर आने लगते हैं.

Arthritis: अर्थराइटिस यानी गठिया काफी सामान्य समस्या बन गई है. कम उम्र में ही लोगों में भी इसकी समस्या देखने को मिल रही है. इसकी वजह से शरीर का एक नहीं कई अंग प्रभावित होते हैं, जो परेशानी का सबब बन जाते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अर्थराइटिस के लक्षण उंगलियों (Arthritis Symptoms on Fingers) पर साफ नजर आते हैं. अगर ये पहचान में आ जाए तो इस समस्या से समय रहते ही निपटा जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं अर्थराइटिस के कौन-कौन से संकेत उंगलियों पर नजर आते हैं...
 
1. उंगलियों से काम करने में दिक्कत होना
आजकल मोबाइल, लैपटॉप आने से ज्यादातर काम उंगलियों से ही हो रहे हैं. इसके अलावा खाना खाना, किसी चीज को पकड़ने और अन्य कामों में उंगलियों का अहम रोल होता है. अगर उंगलियां सही तरह काम नहीं कर रही हैं और काम करने में परेशानी हो रही है तो ये अर्थराइटिस के संकेत हो सकते हैं.
 
2. उंगिलयों में दर्द होना
अर्थराइटिस होने पर उंगलियों में बहुत ज्यादा दर्द शुरू हो जाता है. मुख्य तौर पर उंगलियों के जॉइंट्स पर दर्द होना काफी सामान्य होता है. मुट्ठी बंद करने में भी काफी दर्द होता है. ऐसे में तत्काल जाकर डॉक्टर से मिलना चाहिए.
 
3. उंगलियां सुन्न होना
अर्थराइटिस होने पर  उंगलियों में दर्द तो होता ही है लेकिन उनमें सुन्नता भी आने लगती है. इसके साथ ही झनाझनाहट की समस्या भी हो सकती है. इस तरह के लक्षण दिखने पर बिना देर किए एक्सपर्ट्स की सलाह लेनी चाहिए.
 
4. उंगलियों में सूजन हो जाना
अर्थराइटिस होने पर उंगलियों के आसपास सूजन की समस्या आ सकती है. उनमें रेडनेस दिखने लगती है. अगर इस तरह केलक्षण नजर आए तो बिना लापरवाही के डॉक्टर के पास जाना चाहिए, ताकि समय पर इस परेशानी को कम किया जा सके.
 
5. किसी चीज को पकड़ने में तकलीफ
अर्थराइटिस में उंगलियां काफी ज्यादा प्रभावित होती हैं. ऐसे में उंगलियों से किसी चीज को पकड़ने में काफी तकलीफ होती है. अगर समय पर इस पर ध्यान न दिया जाए तो बाद में परेशानी हो सकती है. इसलिए तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Abortion Sideffects: 'खतरनाक' हो सकता है बार-बार गर्भपात कराना, ज्यादा अबॉर्शन कराने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget