एक्सप्लोरर

इंजेक्शन में मौजूद हवा शरीर में जाने से क्या हो सकती है मौत? जान लीजिए जवाब

अक्सर डॉक्टर या नर्स इंजेक्शन लगाते समय उसमें मौजूद कुछ हवा बाहर निकालते हैं.यह एक स्टैंडर्ड प्रैक्टिस है.कुछ लोगों का मानना है कि अगर ये हवा शरीर में चली जाए तो मौत हो सकती है. जानिए इसका सच क्या है.

Injection Air Bubble : आपने देखा होगा कि अक्सर डॉक्टर या नर्स इंजेक्शन लगाने से पहले सिरिंज में से थोड़ी सी हवा बाहर निकालते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये हवा कहां से आती है, इसका क्या काम है, अगर यह शरीर में चली जाए तो क्या होगा. बहुत से लोगों का मानना है कि इंजेक्शन में मौजूद हवा अगर शरीर के अंदर चली जाए तो जान का खतरा हो सकता है. आइए जानते हैं इसका सच, क्या सचमुच ये हवा खतरनाक होती है, इसीलिए डॉक्टर इसे निकाल देते हैं.

यह भी पढ़ें: पॉपकॉर्न लंग से लेकर पॉपकॉन ब्रेन तक, जानें क्या हैं ये अजीब बीमारियां

इंजेक्शन में हवा कहां से आती है

जब भी सिरिंज में दवा भरी जाती है, उसमें थोड़ी सी हवा आ सकती है, इसलिए इंजेक्शन (Injection) लगाने से पहले हेल्थ वर्कर्स सिरिंज को हल्का-सा थपथपाते हैं और फिर उसमें से हवा बाहर निकालते हैं. इसका मकसद एयर बबल (Syringe Air Bubble) को ब्लड स्ट्रीम में जाने से रोकना है.

क्या सच में इंजेक्शन की हवा से मौत हो सकती है

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हवा की थोड़ी सी मात्रा (1-2 ml) अगर शरीर में चली भी जाए, तो आमतौर पर कोई बड़ा खतरा नहीं होता है. हमारा शरीर उसे खुद ही अवशोषित कर लेता है. लेकिन अगर इसकी ज्यादा मात्रा (50 ml या उससे ज्यादा) हवा सीधे नसों में चली जाए, तो यह एयर एम्बोलिज्म (Air Embolism) नाम की कंडीशन बना सकती है. इसमें हवा ब्लड फ्लो को रोक देती है और इससे ब्रेन, हार्ट या लंग्स तक ऑक्सीजन पहुंचनी बंद हो सकती है. इससे जान भी जा सकती है.

 

एयर एम्बोलिज्म के लक्षण

सीने में तेज दर्द

सांस लेने में तकलीफ

चक्कर आना

बेहोशी

तेज धड़कन

मरोड़ जैसा दर्द

ये लक्षण इंजेक्शन के तुरंत बाद दिखें, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें.

क्या कभी भी एयर एम्बोलिज्म हो सकता है

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि एयर एम्बोलिज्म बहुत ही रेयर होता है. ज्यादातर डॉक्टर्स और नर्सेस इंजेक्शन देने से पहले एयर बबल्स निकाल देते हैं. मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए ये एक स्टैंडर्ड प्रैक्टिस है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. इंजेक्शन हमेशा डॉक्टर्स या प्रोफेशनल्स से ही लगवाने चाहिए, खुद से इंजेक्शन लगाने की गलती कभी न करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget