एक्सप्लोरर

Deadly Virus: सीधे दिमाग पर अटैक करते हैं ये पांच खतरनाक वायरस, समय रहते सावधान हो जाएं, वरना...

अक्सर हमें ऐसा लगता है कि वायरस या वायरल फीवर कुछ ही दिनों में चला जाता है, लेकिन कुछ वायरस ऐसे होते हैं जो धीरे-धीरे आपके दिमाग पर इफेक्ट कर सकते हैं.

Five deadly virus : संक्रामक रोग (infectious diseases) तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और इसमें न केवल मरीज की इम्यूनिटी वीक होती है, बल्कि कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना भी उन्हें करना पड़ सकता हैं. इसमें दिमाग (brain) की सूजन से लेकर सिर दर्द, गर्दन में अकड़न, मानसिक भ्रम, डर, मतली-उल्टी जैसी कई समस्या हो सकती हैं.

सबसे ज्यादा समस्या उन वायरस में होती है जो सीधे आपके दिमाग को प्रभावित करता है. तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही पांच वायरस के बारे में बताते हैं, जो आपके दिमाग को प्रभावित (virus that can affect brain) कर सकते हैं और उससे बचाव जरूरी है.

कोविड-19

कोविड-19 के मामलों में भले ही कमी आई है और अब इसके केसेस कम सामने आ रहे हैं, लेकिन कई रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि लॉन्ग टर्म इफैक्ट्स में कोविड के कारण लोगों के ब्रेन पावर में कमी आई है, इससे मेमोरी लॉस इशू, डिमेंशिया और डिप्रेशन-एंजाइटी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं.

ये भी पढ़ें: Nipah Virus: केरल में निपाह संक्रमित की मौत क्या खतरे की घंटी? जानें क्या है ये वायरस, कितना खतरनाक

रेबीज वायरस

रेबीज दिमाग के लिए सबसे घातक वायरस में से एक है. एक बार लक्षण दिखने के बाद, संक्रमण लगभग हमेशा घातक होता है. यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है, जिससे एन्सेफलाइटिस (दिमाग की सूजन), भ्रम, बेचैनी, मतिभ्रम और हाइड्रोफोबिया (पानी का डर) होता है.

हर्पीज़ सिम्प्लेक्स वायरस 

HSV-1 हर्पीज़ एन्सेफलाइटिस का कारण बन सकता है, जिससे दिमाग में सूजन हो जाती है. इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, भ्रम, दौरे आदि शामिल हैं. यदि इसका इलाज न किया जाए, तो इससे गंभीर न्यूरोलॉजिकल डैमेज या मौत भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

जापानी एन्सेफलाइटिस वायरस (JEV)

JEV एक मच्छर से फैलने वाला वायरस है जो दिमाग में सूजन का कारण बनता है, जिसे एन्सेफलाइटिस के रूप में जाना जाता है. इसमें तेज बुखार, सिरदर्द, भटकाव, दौरे और कोमा जैसे लक्षण होते हैं, इतना ही नहीं इसकी मृत्यु दर बहुत ज्यादा है और इससे बचने वाले लोग न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित होते हैं.

वेस्ट नाइल वायरस

ये मच्छरों से फैलने वाला एक और वायरस है। वेस्ट नाइल वायरस इंसेफेलाइटिस या मेनिन्जाइटिस का कारण बन सकता है. इसके लक्षणों में तेज बुखार, गर्दन में अकड़न, भटकाव, कंपन, ऐंठन और लकवा जैसे लक्षण शामिल होते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :

क्या वर्कलोड से भी जा सकती है आपकी जान? 26 साल की लड़की की मौत के बाद उठ रहे सवाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget