एक्सप्लोरर

Sweet Potato: आ गया है मौसम, किन लोगों को जरूर खाना चाहिए स्वीट पोटैटो यहां जानें

Sweet Potato for Health Care: सर्दी के मौसम में कुछ खास हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ जाती हैं. जैसे, कोल्ड, सांस लेने में समस्या, पाचन संबंधी दिक्कत इत्यादि. इन सभी समस्याओं से बचने के लिए शकरकंद खाएं...

Why Should Eat Sweet Poataot: शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो मुख्य रूप से सर्दियों का भोजन है. ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं लेकिन कभी-कभी. हालांकि इसे आपको अपनी डेली डायट का हिस्सा बनाना चाहिए. क्योंकि हाइड्रेशन से लेकर वेट लॉस तक और डायबिटीज कंट्रोल करने से लेकर कैंसर से बचाव तक, स्वीट पोटैटो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. फाइबर से भरपूर होने के कारण ये भूख को रेग्युलेट करने का काम भी करते हैं. इसलिए इन्हें खाकर सर्दियों में वजन बढ़ने की समस्या से भी बचा जा सकता है.

आप शकरकंद का सेवन कई तरह से अलग-अलग डिशेज बनाकर कर सकते हैं. लेकिन सबसे आसान दो तरीके हैं, जिनमें से एक है इसे मीठे रूप में खाना और दूसरा है इसे नमक के साथ खाना. लेकिन दोनों ही तरह से इसे बनाने में आपको शकरकंद को पहले उबालना होगा. मीठा शकरकंद बनाने के लिए आप इसे धोकर और अच्छी तरह साफ करके गुड़ या शक्कर डालकर कुकर में पका लें. जबकि नमकीन शकरकंद खाने के लिए आप इसे उबालकर छील लें और इस पर काला नमक, चाट मसाला डालकर खाएं.

शकरकंद खाने के फायदे 
शकरकांद खाने के फायदे हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होते हैं. क्योंकि प्राकृतिक गुणों से भरपूर ये फूड शरीर को हर तरह से हेल्दी बनाने में मदद करता है. 

सर्दी में पाचन क्षमता बढ़ाएं: सर्दी के मौसम में हम अधिक गरिष्ट चीजें खाते हैं. यानी घी, माखन, ड्राइफ्रूट्स से भरपूर गर्म तासीर वाली चीजें. ताकि हमारा शरीर सर्दी से बचा रहे. लेकिन कई बार इन फूड्स का गलत विधि से सेवन या अधिक मात्रा में सेवन पाचन संबंधी विकारों की वजह बन जाता है. इसलिए शकरकंद खाना और भी जरूरी हो जाता है. क्योंकि शकरकंद सबसे पहले यह पाचन को ठीक करता है और शरीर में एनर्जी लेवल को मेंटेन करता है. इसलिए यदि आपको वीकनेस और पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं तो आप स्वीट पोटैटो का सेवन शुरू कर दें.

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए : सर्दी के मौसम में एलर्जी, कोल्ड, कफ, फीवर जैसी समस्याएं बहुत जल्दी होती हैं. इनसे बचने के लिए अच्छी इम्युनिटी का होना जरूरी होता है. शकरकंद में पाया जाने वाला विटामिन-सी और मैग्निशियम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं. इनका प्रभाव इसलिए अधिक बढ़ जाता है क्योंकि शकरकंद इनके साथ ही ऐंटिइंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर होता है. यानी ऐसे गुण जो शरीर में सूजन नहीं आने देते.

सांस संबंधी समस्या: सर्दी के मौसम में बड़ी उम्र के लोगों को और उन लोगों को जिन्हें अस्थमा या सांस से जुड़ी कोई अन्य बीमारी पहले से है, उन्हें सर्दी के मौसम सांस संबंधी समस्याएं अधिक होने लगती हैं. ऐसा मौसम में ठंडक, सूरज की किरणों की कमी, पलूशन और धुंध के कारण होता है. शकरकंद इन सभी समस्याओं में राहत देने और इसने बचाने का काम करता है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

 

यह भी पढ़ें: नहाना सिर्फ नहाना नहीं होता, आप अगर सही तरीका यूज करें तो इन बीमारियों से बच सकते हैं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस

वीडियोज

Mahadangal With Chitra Tripathi: Owaisi की तैयारी, UP में बाबाVs बुर्का धारी! | CM Yogi | ABP
Khabar Gawah Hai: जिसकी लेम्बोर्गिनी कार वो होगा गिरफ्तार? | Kanpur | Lamborghini Accident
Precious Metals या Power Tools? Gold–Silver Geopolitics का Full Breakdown | Paisa Live
Bollywood News: Sonam Kapoor का ग्लैमरस Baby Shower, सितारों से सजी Royal Party ने लूटी लाइमलाइट
Vasudha: AWW! चॉकलेट डे पर वसुधा ने देव के लिए बनाया क्यूट चॉकलेट का बुके

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
भारतीय सेना ने दिखाई दरियादिली! नेपाल आर्मी को सौंपी 50 मिलिट्री गाड़ियां, जानें पूरा मामला
भारतीय सेना ने दिखाई दरियादिली! नेपाल आर्मी को सौंपी 50 मिलिट्री गाड़ियां, जानें पूरा मामला
गांव में कैसे शुरू कर सकते हैं कोल्हू का बिजनेस, इसमें कितना आता है खर्चा?
गांव में कैसे शुरू कर सकते हैं कोल्हू का बिजनेस, इसमें कितना आता है खर्चा?
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, नीट की तैयारी अब मुफ्त; छात्रों को मिलेगा नया सहारा
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, नीट की तैयारी अब मुफ्त; छात्रों को मिलेगा नया सहारा
Embed widget