एक्सप्लोरर

क्यों सूरजमुखी के तेल को माना जाता है हेल्थ के लिए फायदेमंद, किन लोगों को खाना शुरू कर देना चाहिए

Sunflower Oil Benefits: सूरजमुखी का फूल जितना ही खूबसूरत है उतना ही लाभदायक इसका तेल भी है. इसके तेल को दुनिया भर में एक सेहतमंद तेल की तरह इस्तेमाल किया जाता है

Sunflower Oil Benefits: सूरजमुखी का फूल देखने में जितना ही प्यारा और खूबसूरत लगता है इससे निकलने वाले तेल भी उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद होते हैं. इस तेल में हेल्थ बूस्टिंग विटामिन पाया जाता है. अगर आप इसे डाइट में शामिल कर लेंगे तो आपका कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं. सूरजमुखी के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व की बात करें तो इसमें विटामिन b1, b3,b6 , फाइबर,  प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये शरीर के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं इससे हार्ट हेल्दी रहता है और भी कई समस्याओं में फायदेमंद है. तो चलिए जानते हैं सूरजमुखी के तेल से होने वाले फायदे के बारे में

सूरजमुखी के तेल से होने वाले फायदे

हार्ट के लिए फायदेमंद- सूरजमुखी का तेल आपके दिल के लिए फायदेमंद हो सकता है. दरअसल इस तेल की खासियत यह है कि इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा अन्य तेल की तुलना में काफी कम पाई जाती है. साथ में इसमें ओलिक एसिड होता है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन ई  एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है.

कैंसर के जोखिम को करे कम-सूरजमुखी का तेल कैंसर के लिए भी फायदेमंद है इस दिल में फाइटोस्टेरॉल्स और टेरपेनॉइड नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो कोलन कैंसर के खतरे को कम कर सकता है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए- सूरजमुखी का तेल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकता है. इसमें मौजूद विटामिन ई के एंटीऑक्सीडेंट गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. और आपका शरीर हर तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार होता है.

हड्डियों के लिए फायदेमंद- सूरजमुखी का तेल हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद करता है. दरअसल इसमें पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ मांसपेशियों के दर्द को भी आसानी से कम करने में मदद करते हैं. ऐसे में अगर आप सूरजमुखी के तेल को अपने खाने में शामिल करते हैं तो यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है.

मुंहासे दूर करे- अक्सर कील मुंहासे पर तेल लगाने की मनाही होती है, लेकिन आप सूरजमुखी का तेल लगाकर मुंहासे से निजात पा सकते हैं. इसमें लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो मुहासे को कम करता है और इसके anti-inflammatory गुण सूजन से राहत दिलाते हैं.यह आपको पिंपल के घाव से जल्दी आराम दिला सकते हैं.

बालों के लिए फायदेमंद- सूरजमुखी का तेल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. ये विटामिन ई का समृद्ध स्रोत है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और बालों को फ्री रेडिकल्स से बचाता है. ये बालों को झड़ने से रोकता है और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.

पाचन दुरुस्त करे-सूरजमुखी के तेल से पाचन शक्ति को भी बूस्ट किया जा सकता है ये तेल दूसरे तेल के मुकाबले काफी लाइट होता है जो आसानी से पच सकता है.

इंफेन्ट को इंफेक्शन से बचाए- सूरजमुखी का तेल प्री-टर्म शिशुओं में जन्म के समय कम वजन वाले संक्रमण के जोखिम को कम करने में उपयोगी होता है.अंडरडेवेलप प्रतिरक्षा प्रणाली और त्वचा जैसे अंगों के कारण शिशुओं के संक्रमण से पीड़ित होने की संभावना अधिक होती है. सूरजमुखी का तेल एक सुरक्षात्मक बैरियर के रूप में कार्य करता है और इस तरह के संक्रमण को रोकता है.

ये भी पढ़ें: High Blood Sugar: कहीं आपके ब्लड शुगर का लेवल 'हाई' तो नहीं? इन 5 लक्षणों से लगाएं पता

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget