एक्सप्लोरर

AC Jacket: आधा किलो की एसी जैकेट दिनभर पहनेंगे तो क्या दिक्कत होगी, क्या बदन में होने लगेगा दर्द?

ये जैकेट PCM तकनीक पर बेस्ड हैं. जिससे ये 15 डिग्री सेल्सियस तक कम टेंपरेचर बनाए रख सकते हैं. 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा टेंपरेचर के लिए फ्रिजरेटर या कमर्शियल कूलर पीसीएम पैक को रिचार्ज कर सकता है.

AC Jacket : हरियाणा ट्रैफिक पुलिस अब गर्मी में भी कूल-कूल रहेंगे. उन्हें AC वाली जैकेट दी जा रही है, जो उन्हें भीषण गर्मी में भी ठंडा रखेगी. ये कूलिंग जैकेट गुरुग्राम पुलिस जवानों (Gurugram Traffic Police AC Jacket) को दी गई है. कहा जा रहा है कि इस जैकेट से वे गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रेस से होने वाली परेशानियों और थकान से बच सकेंगे.

इस जैकेट की सबसे बड़ी खासियत है कि ये 8 घंटे तक टेंपरेचर मेंटेन रखती है. इस जैकेट का वजन 500 ग्राम यानी आधा किलो है, जिससे कुछ सवाल भी उठ रहे हैं. जैसे- इतना हैवी जैकेट पहनकर ड्यूटी करना कितनी दिक्कतों वाला हो सकता है, क्या इससे बदन दर्द भी हो सकता है?

एसी वाली जैकेट कैसे काम करती है
पुलिस की इस AC जैकेट का वजन आधा किलो बताया जा रहा है. जैकेट दो पार्ट में बनी है. पहले पार्ट में बर्फ के पैड लगाए गए हैं, जिन्हें फ्रिजर में जमाया जाता है और फिर जैकेट में रख दिया जाता है. दूसरा पार्ट ऊपर का हिस्सा है, जिसमें सी टाइप चार्जर के साथ दो पंखे भी लगाए गए हैं, जो फोन वाले पावर बैंक से कनेक्ट होकर काम करते हैं. ये जैकेट PCM तकनीक पर बेस्ड हैं. जिससे ये 15 डिग्री सेल्सियस तक कम टेंपरेचर बनाए रख सकते हैं. 

एसी वाली जैकेट से क्या-क्या परेशानी हो सकती है
अभी एसी वाली जैकेट प्रयोग के तौर पर ही इस्तेमाल की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे पहनने से कई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं. जैकेट भारी भरकम होने से शरीर में थकान जल्दी हो सकती है. इसके बर्फ के पैड जल्दी पिघल सकते हैं. फ्रिजर में जमाने के बाद दो से ढ़ाई घंटे तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

फिर से जमाने के लिए फ्रिजर की जरूरत पड़ेगी, जिसे सड़क तक लाना आसान नहीं है. इतना ही नहीं एसी वाले जैकेट से शरीर का ऊपरी हिस्सा ही ठंडा रह सकता है, इससे शरीर के तापमान का संतुलन बिगड़ सकता है और सेहत से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.

पुलिस अधिकारियों का क्या कहना है
गुरुग्राम पुलिस के जोनल ऑफिसर हरफूल सिंह का कहना है कि 'इस जैकेट को लेकर आला अधिकारियों से सुझाव मांगे जाएंगे. इसकी सबसे बड़ी परेशानी वजन की है. वहीं, बर्क पैड के पिघलने पर फिर से कहां जमाया जाए, इसके लिए भी सोचना पड़ेगा.' उनका मानना है कि 'जैकेट से आधा शरीर ठंडा और आधा गर्म होगा, जो सबसे ज्यादा हानिकारक हो सकता है.'

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Disease X: क्या है डिजीज X जिसे डॉक्टर बता रहे हैं कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा पॉवरफुल, इस तरह करें बचाव

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget