एक्सप्लोरर

डायबिटीज के लिए वरदान हैं ये पत्तियां, जानें कैसे करती हैं ब्लड शुगर कंट्रोल

Green Leaves for Diabetes Control: डायबिटीज को कंट्रोल करने में कुछ आम हरी पत्तियां बेहद फायदेमंद हो सकती हैं. जानें कैसे ये पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को नेचुरली कम करने में मदद करती हैं.

Green Leaves for Diabetes Control: डायबिटीज यानी मधुमेह आज एक आम लेकिन बेहद गंभीर बीमारी बन चुकी है. एक बार ब्लड शुगर का स्तर बिगड़ा नहीं कि दवा, परहेज और जांचों का सिलसिला शुरू हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर या आसपास मिलने वाली कुछ आम पत्तियां इस बीमारी को काबू में लाने में चमत्कारी साबित हो सकती हैं?

दरअसल, प्राचीन आयुर्वेद और आधुनिक रिसर्च दोनों मानते हैं कि कुछ विशेष पत्तियों में ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में बेहद सहायक हैं. न तो ये महंगी हैं और न ही इनके कोई साइड इफेक्ट. तो चलिए जानते हैं कि डायबिटीज के लिए कौन-सी पत्तियां वरदान की तरह काम करती हैं और इन्हें कैसे अपने डेली रूटीन में शामिल किया जा सकता है. 

ये भी पढ़े- शराब पीने के बाद रिलीज होते हैं ये हार्मोन, पीते ही गम भुलाने लगते हैं लोग

डायबिटीज में फायदेमंद हैं ये 3 प्रमुख पत्तियां

जामुन की पत्तियां

जामुन सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों में भी अव्वल है. इसकी पत्तियों में मौजूद जैंबोलीन जैसे तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

जामुन की 6 ताजी पत्तियों को धोकर पानी में उबालें.

इस पानी को छानकर खाली पेट पीएं.

यह इंसुलिन स्राव को संतुलित करता है और शुगर स्पाइक को रोकता है.

करी पत्ते

करी पत्ते सिर्फ स्वाद बढ़ाने के काम नहीं आते, बल्कि यह पाचन सुधारते हैं और ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

सुबह खाली पेट 10 करी पत्ते चबाएं.

या फिर इन्हें पानी में उबालकर पी सकते हैं.

यह शरीर में कार्बोहाइड्रेट मेटाबोलिज्म को सुधारता है, जिससे ब्लड शुगर स्थिर रहता है.

बेल पत्र

बेल के पत्ते आयुर्वेद में विशेष स्थान रखते हैं. इन पत्तियों में ऐंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं जो रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं.

4 बेल पत्र पीसकर इसका रस निकालें और रोज़ सुबह सेवन करें.

यह अग्न्याशय को सक्रिय करता है और इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है.

डायबिटीज रोगियों के लिए कुछ जरूरी बातें

इन पत्तियों का सेवन नियमित करें लेकिन डॉक्टर की सलाह के साथ.

ब्लड शुगर की जांच करते रहें.

दवा को अचानक बंद न करें.

संतुलित आहार और व्यायाम को भी साथ रखें.

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर... एक साइलेंट किलर, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का खतरा; जानें कब हो जाएं सतर्क

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget