एक्सप्लोरर

भूलकर भी न दें 4 साल से कम उम्र के बच्चों को ये दवा, सरकार ने लगाई इन कफ सिरप पर रोक

Cough Syrups Bans : भारत सरकार द्वारा हाल ही में 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कफ सिरप पर बैन लगा दिया गया है. आइए जानते हैं इस बारे में-

Cough Syrups Bans : भारत सरकार ने हाल ही में 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कुछ कफ सिरप के उपयोग पर रोक लगा दी है. इस फैसल का कारण इन दवाओं में मौजूद दो घटक, क्लोरफेनिरामीन मालेएट और फिनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड है. ये दोनों घटक आमतौर पर एलर्जी और सर्दी-जुकाम के इलाज में उपयोग होते हैं, लेकिन छोटे बच्चों में इनके प्रभाव को लेकर पर्याप्त सुरक्षा डेटा उपलब्ध नहीं है. इसलिए इन दवाओं पर रोक लगा दी गई है. 

सरकार की कार्रवाई

15 अप्रैल 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, इन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया गया है. निर्माताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपने उत्पादों के लेबल और पैकेजिंग पर स्पष्ट रूप से चेतावनी दें कि यह कॉम्बिनेशन 4 साल से कम उम्र के बच्चों में उपयोग नहीं किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें -प्लास्टिक सर्जरी कराने के कुछ सालों बाद हो सकती हैं ये परेशानियां, ये है बचने का तरीका 

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश

ग्लेनमार्क और ज़ुवेंटस हेल्थकेयर जैसी कंपनियों ने इस अधिसूचना के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि 15 अप्रैल से पहले निर्मित स्टॉक पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा, लेकिन सभी निर्माताओं को डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और आम जनता को सूचित करने के लिए प्रमुख समाचार पत्रों में सार्वजनिक नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है. 

पेरेंट्स के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • 4 साल से कम उम्र के बच्चों को किसी भी तरह का कफ सिरप देने से पहले डॉक्टर से सलाह लें. 
  • अगर आपके पास पहले से बैन ब्रांड्स के कफ सिरप हैं, तो उनके लेबल की जांच करें और आवश्यकता होने पर उन्हें सुरक्षित रूप से नष्ट करें.
  • बच्चों में सर्दी-जुकाम के लक्षणों के लिए घरेलू उपायों और डॉक्टर द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक उपचारों का सहारा लें.

ये भी पढ़ें - बार-बार सिरदर्द होना इन बीमारियों की ओर करता है इशारा, तुरंत कराएं जांच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget