एक्सप्लोरर

प्लास्टिक सर्जरी कराने के कुछ सालों बाद हो सकती हैं ये परेशानियां, ये है बचने का तरीका

Plastic Surgery Side Effects : प्लास्टिक सर्जरी के कुछ समय बाद या फिर कुछ साल बाद इसके साइड-इफेक्ट्स नजर आने लगते हैं, जिसपर ध्यान देना जरूरी है. आइए जानते हैं-

Plastic Surgery Side Effects : प्लास्टिक सर्जरी आजकल सिर्फ सुंदरता बढ़ाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि दुर्घटना, जलन या जन्मजात दोषों को सुधारने के लिए भी लोग इसका सहारा ले रहे हैं. हालांकि, यह एक कारगर मेडिकल प्रोसेस है, लेकिन इसके कुछ सालों बाद कई तरह की परेशानियां उभर सकती हैं, जिसपर समय रहते ध्यान देना बहुत ही जरूरी है. आइए जानते हैं प्लास्टिक सर्जरी के सालों बाद किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और उनसे कैसे बचा जा सकता है.

इंफेक्शन का रहता है खतरा

प्लास्टिक सर्जरी के कुछ सालों बाद शरीर के उस हिस्से में संक्रमण हो सकता है, जहां सर्जरी की गई थी. यह संक्रमण बाहरी कारणों या इम्यून सिस्टम की कमजोरी के चलते हो सकता है. ऐसे में अपने शरीर को लक्षणों पर जरूर ध्यान दें.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में अक्सर रहता है पेट में दर्द? इन 5 नुस्खों से झट से मिलेगा आराम

इम्प्लांट फेल्योर

ब्रेस्ट इम्प्लांट, चिन इम्प्लांट या अन्य आर्टिफिशियल हिस्से कई सालों के बाद लीक, फट या गलत जगह शिफ्ट हो सकते हैं. इससे न सिर्फ शारीरिक परेशानी होती है, बल्कि दोबारा सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है.

नर्व डैमेज होना

कई मामलों में सर्जरी के बाद स्किन या मांसपेशियों की नसें प्रभावित हो सकती हैं. इससे झुनझुनाहट, सुन्नपन या दर्द जैसे लक्षण बने रह सकते हैं, जो समय के साथ गंभीर हो सकते हैं. इस स्थिति में फौरन डॉक्टर की मदद लें. 

स्कार टिशू और हार्डनिंग

कभी-कभी शरीर उस हिस्से पर सख्त टिशू बनाने लगता है, जिससे वह क्षेत्र सख्त, दर्दनाक या डिफॉर्म दिखने लगता है. इसे मेडिकल भाषा में कैप्सुलर कंट्रैक्चर कहा जाता है.

इन परेशानियों से बचने के उपाय

  • सर्जरी के कुछ महीनों और फिर हर साल एक बार डॉक्टर से चेकअप कराना जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या को समय रहते पकड़ा जा सके.
  • प्लास्टिक सर्जरी के बाद दी गई हाइजीन संबंधी गाइडलाइन का पालन करें. घाव की सफाई, एंटीबायोटिक्स का सेवन और घाव को नुकसान से बचाना बेहद जरूरी है.
  • धूम्रपान, अत्यधिक शराब, नींद की कमी और असंतुलित आहार सर्जरी के परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं. एक स्वस्थ जीवनशैली सर्जरी के फायदे को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती है.

ये भी पढ़ें - बार-बार सिरदर्द होना इन बीमारियों की ओर करता है इशारा, तुरंत कराएं जांच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget