एक्सप्लोरर

Mood Swings: थकान से लेकर वजन घटाने तक, महिलाओं की कई समस्याओं का हल है जिनसेंग, जानें कब और कैसे खाएं

महिलाओं की लाइफ में कुछ चीजें लगभग हमेशा साथ रहती हैं. जैसे, हॉर्मोनल चेंजेज और मूड स्विंग्स. इन सभी का असर मेंटल हेल्थ और फीजिकल हेल्थ पर पड़ता है. ऐसे में जिनसेंग काफी मददगार साबित हो सकता है...

Ginseng For Women Health: सेहत के मामले में महिलाओं का जीवन पुरुषों की तुलना में कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण होता है. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि महिलाओं के शरीर में हॉर्मोनल बदलाव (Hormonal changes in women) कहीं अधिक और जल्दी-जल्दी होते हैं. इस कारण इनकी शारीरिक और मानसिक सेहत प्रभावित होती है. कभी मूड स्विंग्स (Mood Swings) की समस्या घेर लेती है तो कभी वजन बहुत बढ़ जाता है या घट जाता है. ऐसे कई हेल्थ इश्यूज को महिलाएं जिनसेंग (Ginseng for women health) के साथ मैनेज कर सकती हैं. यहां इसी बारे में बताया जा रहा है...

जिनसेंग क्या है?

एक पौधा होता है जीनस पैनाक्स, इसकी जड़ को जिनसेंग कहा जाता है. जिनसेंग औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसकी दुनिया में करीब 11 प्रजातियां पाई जाती हैं. लेकिन सेहत के मामलों में 5 प्रकार के जिनसेंग को ही मुख्य रूप से उपयोग किया जाता है. आप जिनसेंग के उपयोग को लेकर भ्रमित ना हों, इसके लिए जरूरी है कि इसके सेवन से पहले अपने आयुर्वेदिक डॉक्टर से परामर्श जरूर करें. यहां आपको उन बीमारियों और डेली लाइफ की समस्याओं के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप जिनसेंग के द्वारा कंट्रोल कर सकती हैं.

एनर्जी लेवल बूस्ट करे

हॉर्मोनल चेंजेज के चलते महिलाओं के साथ ऐसा अक्सर होता है, जब शरीर में ऊर्जा की कमी हावी होने लगती है और बिस्तर से उठने का भी मन नहीं होता. ऐसे में जिनसेंग एक शानदार एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है और आपको ऊर्जा से लबरेज कर सकता है. एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) पर पब्लिश एक शोध के अनुसार, जिनसेंग एक प्राकृतिक गुणों से भरपूर औषधि है, जो शारीरिक ऊर्जा के स्तर में तेजी से सुधार करती है.

वेट मैनेजमेंट 

कभी वजन बढ़ना तो कभी वजन घटना, महिलाओं के जीवन में ये संघर्ष चलता ही रहता है. ऐसे में जिनसेंग आपका सच्चा साथी साबित हो सकता है क्योंकि इसमें ऐंटी-ओबेसिटी याना मोटापा कम करने के प्राकृतिक गुण होते हैं. यह शरीर पर चर्बी जमा नहीं होने देता और मसल्स को टाइट बनाए रखता है. 

यौन रोग की समस्याएं

कई कारणों से महिलाओं को वजाइनल इंफेक्शन का सामना करना पड़ता है. यह बहुत ही बुरा और तन-मन से तोड़ देने वाला अनुभव होता है. इस स्थिति में भी जिनसेंग महिलाओं का सच्चा साथी साबित हो सकता है. यहां हम एक बार फिर आपसे कहेंगे कि इसका उपयोग और इसकी सही डोज आप गायनेकॉलजिस्ट या अपने फिजिशियन से बात करने के बाद ही लें. क्योंकि यह शरीर में टेस्टोस्टेरॉन का स्तर भी बढ़ाता है. जो एक मेल हॉर्मोन है लेकिन महिलाओं के शरीर में भी पाया जाता है.

मानसिक थकान मिटाए

शरीर में होने वाले हॉर्मोनल बदलावों का असर मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है. यही कारण कि महिलाओं में मूड स्विंग्स, लो मूड, एंग्जाइटी, डिप्रेशन जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिलती हैं. जिनसेंग का सेवन इन समस्याओं से पार पाने में भी आपकी मदद कर सकता है. इतना ही नहीं इसके सेवन से बढ़ती उम्र में होने वाली मानसिक समस्याएं जैसे, अल्जाइमर को भी कंट्रोल किया जा सकता है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: किन लोगों के लिए जरूरी होता है फेस सीरम, जानें कब और कैसे करें उपयोग

यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में दमकेगा नूरानी चेहरा, स्किन की डेड सेल्स हटाकर ऐसे बढ़ाएं त्वचा का ग्लो

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
Xप्लेन: क्या 'बेस्ट बिफोर' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक देना चाहिए? जानें हर तारीख के मायने
क्या 'बेस्ट बिफोर', 'यूज्ड बाय' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक दें?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget