एक्सप्लोरर

Ghee: क्या घी खाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है या नहीं? किन लोगों को खाने से बचना चाहिए? जानें

बहुत ज्यादा घी खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं. घी खाने का फायदा आपको तभी मिलेगा, जब आप इसका सीमित मात्रा में सेवन करेंगे.

Ghee Is Healthy Or Unhealthy: भारतीय पकवानों में शामिल होने वाला घी हमेशा से एक प्रमुख घटक रहा है. इसकी खुशबू और स्वाद अलग-अलग व्यंजनों की गरिमा को बढ़ा देती है. घी वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. हालांकि कुछ लोग इसके सेवन से होने वाले नुकसान के डर से इससे दूरी बना लेते हैं. कुछ दावा करते हैं कि घी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसको अपने आहार में शामिल करने से कई अद्भुत फायदे मिलते हैं. जबकि कुछ लोग तर्क देते हैं कि इसमें अनहेल्दी सेचुरेटेड फैट होता है, जिससे हर किसी को बचने का प्रयास करना चाहिए. अब सवाल उठता है कि किस बात में ज्यादा सच्चाई है. आइए जानते हैं कि घी का सेवन करना फायदेमंद है या नुकसानदेह?

दरअसल, घी में मौजूद पौष्टिक गुण मुख्य रूप से सेचुरेटेड फैट है, जिनमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट की मामूली मात्रा शामिल होती है. यह विटामिन A और E का अच्छा सोर्स माना जाता है. हालांकि कुछ लोग इसमें मौजूद हाई सेचुरेटेड फैट की वजह से इसके सेवन से बचने की कोशिश करते हैं. सेचुरेटेड फैट कुछ लोगों में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने का काम कर सकता है. कुछ अध्ययन बताते हैं कि रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट के साथ सेचुरेटेड फैट दिल के स्वास्थ्य के लिए खराब साबित हो सकता है.

सीमित मात्रा में सेवन करना बेहतर

घी में कंजुगेटेड लिनोलिक एसिड (सीएलए) भी शामिल है, जो सूजन को कम करने और इंसुलिन में सुधार करने जैसे अद्भुत फायदों से जुड़ा हुआ है. हालांकि यहां ये ध्यान रखना जरूरी है कि बहुत ज्यादा घी खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं. घी खाने का फायदा आपको तभी मिलेगा, जब आप इसका सीमित मात्रा में सेवन करेंगे. लेकिन हाई कोलेस्ट्रॉल या दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों को घी सहित तमाम सेचुरेटेड फैट के सेवन को कम करने या फिर बिल्कुल प्रतिबंधित करने की जरूरत हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: 'एग्जाम' में रातभर जागने की न करें गलती, जानिए अच्छी नींद लेना क्यों है जरूरी?

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget