एक्सप्लोरर

आपको बोरिंग लगता है एक्सर्साइज करना तो ये 4 गेम खेलकर घटा लें एक्सट्रा फैट

फैट कम करने के लिए जिम जाना जरूरी नहीं है. ना ही गर्मी में एक्सर्साइज करना. बल्कि आप कुछ मजेदार खेल खेलकर भी मोटापा कम कर सकते हैं. इन खेलों के बारे में और इनसे होने वाले फैट बर्न के बारे में जानें.

अगर आप उन लोगों में शामिल हैं, जिनके लिए एक्सर्साइज और योग करना किसी दूसरे ग्रह पर जाने की तरह है, हालांकि अपने बढ़ते वजन से आप परेशान हैं और फैट को जल्दी से जल्दी घटा लेना चाहते हैं. तो ये चार खेल अपने दैनिक जीवन में शामिल कर लीजिए. इनसे आपका फैट भी तेजी से घट जाएगा और आपका स्टेमिना भी बढ़ जाएगा. साथ ही आप बोरियत से भी बचे रहेंगे. तो यहां जान लीजिए कि कौन-से हैं ये चार गेम्स, जो आपका मूड और फिटनेस दोनों को जवां रखेंगे... 

1. स्विमिंग करें वजन घटाएं

स्विमिंग यानी तैराकी करके आप अपने बढ़ते वजन को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं. स्विमिंग के दौरान पूरा शरीर एक्टिव रहता है और इस कारण इस खेल में बहुत अधिक कैलरी बर्न होती हैं. गर्मी का मौसम आ चुका है इसलिए स्विमिंग को आप अपने फिटनेस रेजीम का हिस्सा बना सकते हैं. आपको बता दें कि स्विमिंग के अलग-अलग स्ट्रोक करके आप एक घंटे में 500 से 900 कैलरी बर्न कर सकते हैं.

2. बैडमिंटन

बैडमिंटन एक ऐसा खेल है, जिसमें आपका पूरा शरीर ना केवल ऐक्टिव रहता है बल्कि आप लगातार उछलत-कूदते और दौड़ते रहते हैं. इन ऐक्टिविटीज से आपको तेजी से पसीना आता है, शरीर में हल्कापन आता है, आपकी चर्बी घटती है और मोटापा लगातार कम होता चला जाता है. हर दिन एक घंटा बैडमिंटन खेलकर आप सिर्फ 1 महीने में ही अपने फिगर में आश्चर्यजनक सुधार देख सकते हैं.

3. दौड़ना यानी रनिंग

रिसर्च के मुताबिक एक घंटा दौड़ने पर 260 कैलरी बर्न होती हैं. इतनी कैलरी बर्न करने के लिए अगर आप वॉक करें तो आपको करीब 5 किलोमीटर पैदल चलना होगा. यानी आप हर दिन एक घंटा दौड़कर वॉक की तुलना में 4 गुना कम समय में अपना फैट घटा सकते हैं. तो देर किस बात की, बांध लीजिए अपने शू लेशेज और आज शाम से ही कर लीजिए इस अच्छे काम की शुरुआत.

4. साइक्लिंग

साइकिल चलाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. आज के समय में भले ही कितनी भी हाइटेक बाइक्स और गाड़ियां आ गई हों लेकिन साइकिल का अपना क्रेज है. यही वजह है कि एक टाइम के बाद मार्केट में साइकिल के एक से बढ़कर एक मॉडल आ जाते हैं. एक रिसर्च में सामने आया है कि धीमी गति से साइकिल चलाने पर आप एक घंटे में 330 कैलरी तक बर्न कर सकते हैं. लेकिन अगर आप बहुत तेज स्पीड से एक घंटे तक साइकिल चला लें तो आप 1300 कैलरी तक बर्न कर सकते हैं. 

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: टॉयलेट सीट पर टिशू पेपर लगाकर बैठना पड़ सकता है भारी, बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा!

यह भी पढ़ें: इन 10 कारणों से गंभीर बीमारी का शिकार होते हैं ज्यादातर लोग, आप भी जान लें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget