एक्सप्लोरर

इन 10 कारणों से गंभीर बीमारी का शिकार होते हैं ज्यादातर लोग, आप भी जान लें

सेहत से जुड़े ये 10 मुद्दे हर साल दुनिया की बड़ी आबादी को मौत की नींद सुला देते हैं. इनसे बचाव संभव है अगर समय रहते अपनी जीवनशैली और आदतों में सही बदलाव कर लिया जाए.

कुछ ऐसी बीमारियां हैं, जिनसे दुनियाभर में सबसे अधिक लोग बीमार पड़ते हैं. ऐसा नहीं है कि ये बीमारियां सिर्फ गरीब देशों के लोगों को ही होती हैं बल्कि कुछ खास तरह की लाइफस्टाइल डिजीज तो ऐसी हैं, जो विकसित और संपन्न देश के लोगों को ही अपना अधिक शिकार बनाती हैं. आप यहां ऐसी 10 बीमारियों के बारे में और साथ ही इन बीमारियों के कारण के बारे में जान सकते हैं. ताकि आपको इनके गंभीर परिणाम ना भुगतने पड़ें...

1. समय से पहले बुढ़ापा

दुनियाभर में लोगों को उम्र से जुड़ी यह समस्या बहुत परेशान कर रही है. इस शारीरिक समस्या की दो मुख्य वजह हैं, पहली फिजिकली ऐक्टिव ना रहना और दूसरी भोजन में पोषण की कमी. जो लोग घंटों एक ही जगह बैठे रहते हैं या सीटिंग जॉब में होते हैं, उनके शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं, जिनके चलते शरीर समय से पहले बूढ़ा नजर आने लगता है.

गरीब देशों में लोग इसलिए समय से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं क्योंकि उन्हें पूरा भोजन नहीं मिलता. जबकि अमीर देशों में जल्दी बूढ़ा होने की वजह अधिक फैट खाना और शारीरिक श्रम ना करना मुख्य कारणों में शामिल हैं.

2. मोटापा

मोटापा एक ऐसी बीमारी है जिससे दुनिया की बहुत बड़ी आबादी पीड़ित है. यूं तो मोटापा अपने आपमें कोई बीमारी नहीं है लेकिन इसके कारण शरीर में कई जानलेवा बीमारियां पनपने लगती हैं. जैसे, टाइप-टु डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, गालब्लेडर से संबंधित बीमारियां, हार्ट अटैक, स्लीप एपनिया और कैंसर इत्यादि.

3. तंबाकू की लत

असमय मृत्यु की एक बड़ी वजह है तंबाकू की लत. पूरी दुनिया इस एक गंदी आदत के कारण हर साल लाखों जिंदगियां खो देती है. गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शिगार या अन्य किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन शरीर को अंदर से खोखला कर देता है. ना सिर्फ कैंसर बल्कि इसके सेवन से कई घातक मानसिक बीमारियां भी हो जाती हैं, जो असमय मृत्यु की वजह बनती हैं.

4. कुछ गंदी आदतें

कई ऐसी गंदी आदते हैं, जो आपको रोगी और समय से पहले मृत्यु का शिकार बनाती हैं. जैसे, ड्रग्स लेना, नशा करना, बहुत अधिक एल्कोहॉल का सेवन करना, नशे में ड्राइविंग करना इत्यादि. इन आदतों पर समय रहते यदि नियंत्रण कर लिया जाए तो उम्र को लंबा और स्वस्थ तरीके से जिया जा सकता है. 

5. एड्स 

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कम उम्र के युवाओं की तुलना में 50 से की उम्र या इसके आस-पास के लोगों में एड्स अधिक तेजी से फैलता है. इसकी वजह है इन लोगों का ढलता शरीर और कमजोरी होती इम्युनिटी. हालांकि सिर्फ विकासशील देशों में ही नहीं बल्कि यूनाइटेड स्टेट जैसी विकसित जगह में भी लोग इस बीमारी को लेकर अपनी जांच और सतर्कता पर बहुत ध्यान नहीं देते हैं. इस कारण यह बीमारी जब तक पकड़ में आती है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है.

6. मानसिक रोग

भूलने की बीमारी से लेकर नींद में चलने की बीमारी तक कई तरह के गंभीर मानसिक रोग दुनियाभर के लोगों को अपनी चपेट में लिए हुए हैं. लेकिन इन सभी में सबसे ऊपर है डिप्रेशन, जिसे कि एक रोग की तरह ज्यादातर लोग समय नहीं पाते हैं. दुनिया में हर दिन सैकड़ों लोग डिप्रेशन जैसी मानिसक समस्याओं के चलते आत्महत्या कर लेते हैं. दुखद बात यह है कि इनमें से ज्यादातर केसेज में परिजनों को इस गंभीर रोग के बारे में जानकारी नहीं होती या जरूरी जानकारी नहीं होती.

7. चोट और हिंसा

घरेलू हिंसा, रोड एक्सिडेंट जैसी स्थितियों में बड़ी संख्या में लोग हर साल मौत का शिकार हो जाते हैं. जबकि इन दोनों ही समस्याओं को रोका जा सकता है. इनके अलावा बुजुर्गों की अगर बात करें तो एक सर्वे के मुताबिक 65 साल से अधिक उम्र के लोगों में तीन में से एक बुजुर्ग हर साल गिरने के कारण मौत का शिकार हो जाता है. यह किसी देश विशेष की स्थिति नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में यही हाल है.

8. सांस संबंधी बीमारियां

बढ़ते प्रदूषण और हवा की गिरती क्वालिटी के कारण हर साल लाखों लोग सांस की किसी ना किसी बीमारी के कारण असमय मृत्यु का शिकार हो जाते हैं. जिन स्थानों पर हवा में ऑक्सीनज की कमी होती है, वहां रहने वाले लोगों में सांस के अतिरिक्त दिमाग और नींद से संबंधित बीमारियां भी बहुत अधिक होती हैं, जो असमय मौत की वजह बन रही हैं.

9. कमजोरी रोग प्रतिरोधक क्षमता

सही डायट के अभाव, शारीरिक श्रम की कमी और सही लाइफस्टाइल ना होने के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है. इस कारण इंफ्लूएंजा और निमोनिया जैसी बीमारियों के कारण हर साल लाखों लोग इस दुनिया से चले जाते हैं. दुख की बात ये है कि अक्सर इनमें बच्चों की या कम उम्र के युवाओं की संख्या अधिक होती है.

10. सिस्टम की बीमारी

दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में आज भी वयस्क अपनी सेहत को लेकर उतने जागरूक नहीं हैं, जितना कि उन्हें होना चाहिए. रेग्युलर हेल्थ चेकअप ना होने के कारण उम्र और लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियां इन्हें घेर लेती हैं और समय पर सही इलाज के अभाव में अक्सर मृत्यु इन्हें घेर लेती है. यह स्थिति इतनी भयावह है कि दुनिया की 10 बड़ी जानलेवा बीमारियों में यह वजह शुमार है. 

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:

टॉयलेट सीट पर टिशू पेपर लगाकर बैठना पड़ सकता है भारी, बढ़ जाता है इंफेक्शन का खतरा!

एक ही दवाई से इस तरह ठीक करें सूखी और गीली खांसी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget