एक्सप्लोरर

Almomds Vs walnuts: अखरोट-बादाम खाएं, शरीर सेहतमंद बनाएं, जानें दोनों ड्राई फ्रूट्स में कौन ज्यादा फायदेमंद

ड्राई फ्रूट्स का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए. रोजाना 4-5 बादाम और 1-2 अखरोट खाना ही काफी फायदेमंद है. इससे हमेशा हेल्दी और फिट रहेंगे. सुबह के समय ड्राई फ्रूट खाने से दिनभर एनर्जी मिलती है.

Walnuts vs Almonds : ड्राई फ्रूट पोषक तत्वों का खजाना होते हैं. काजू, पिस्ता, बादाम, अखरोट खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही फायदेमंद भी. अक्सर कहा जाता है कि बादाम और अखरोट खाने से दिमाग तेज होता है.दोनों ही नट्स मेंटल हेल्थ के साथ फिजिकल हेल्थ के लिए भी जबरदस्त होते हैं. हालांकि, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि अखरोट या बादाम में से कौन ज्यादा फायदेमंद है, किसे खाने से ज्यादा लाभ मिलता है. आइए जानते हैं...

अखरोट के फायदे

यह ड्राई फ्रूट (Walnuts) दिमाग के शेप का होता है. इसे खाने से याददाश्त अच्छी होती है. इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, कॉपर, मैग्नीशियम जैसे पावरफुल पोषक तत्व पाए जाते हैं. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी खूब पाया जाता है, जो दिल की सेहत के लिए जबरदस्त माना जाता है. यह अस्थमा को रोकने, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स कूट-कूटकर पाए जाते हैं.

बादाम के फायदे

रात में बादाम (Almonds) भिगोकर सुबह छीलकर खाने से गजब के फायदे मिलते हैं. बादाम खाने से याददाश्त काफी अच्छी होती है. इसमें प्रोटीन, फैट, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो शरीर से बीमारियों को दूर रखते हैं. बादाम में कैल्शियम, विटामिन-E, B-6, नियासिन, थायमिन, फोलेट और पेन्टोथेनिक एसिड पर्याप्त पाया जाता है. इसमें मैंगनीज, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, फास्फोरस, जिंक और पोटेशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं. इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. इसमें फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज जैसी पेट की समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है.

 बादाम में विटामिन ई, अखरोट में मिनरल्स होते हैं
जब विटामिन और मिनरल्स की बात आती है, तो बादाम अपने हाई विटामिन ई सामग्री के साथ चमकते हैं. विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है और  इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग बनाता  है. बादाम में मैग्नीशियम की एक महत्वपूर्ण मात्रा भी होती है, जो मांसपेशियों, ब्लड शुगर नियंत्रण और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है.

अखरोट या बादाम कौन ज्यादा फायदेमंद

दिमाग की बात हो या सेहतमंद रहने की तो एक्सपर्ट्स अखरोट और बादाम दोनों ही लाभकारी मानते हैं. बादाम उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, ब्रेन के लिए अखरोट थोड़ा ज्यादा लाभकारी माना जाता है. रोजाना 4-5 बादाम के साथ 2 अखरोट खाने से दोनों का शरीर को अच्छा लाभ मिलेगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Myths vs Facts : हार्ट डिजीज से बचा सकती हैं डायबिटीज की दवाएं? माइनर हार्ट अटैक का नहीं होता ज्यादा असर? जानें सच

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget