एक्सप्लोरर

Pomegranate Benefits: 'एक अनार सौ बीमार...' क्या वाकई कई बीमारियों को ठीक कर सकता है अनार?

अनार कई बीमारियों को ठीक कर सकता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, टेनिन, विटामिन्स कूट-कूटकर भरे होते हैं. आयुर्वेद में इसके दाने, फूल, बीज के छिलके भी गुणकारी माने गए हैं.

Pomegranate Benefits : एक अनार सौ बीमार वाली कहावत तो आप सभी ने सुनी होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि सचमुच में अनार कितना फायदेमंद है. फलों का राजा भले ही आम को माना जाता है लेकिन अनार रामबाण है. अनार में एक नहीं, कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं. इसके दानों से लेकर रस और छिलके तक जबरदस्त लाभकारी हैं. इसे खाने से कई तरह की बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं.

अक्सर आपने देखा भी होगा कि बीमारी में या इससे ठीक होने के बाद ज्यादातर लोगों को अनार (Pomegranate) खिलाया जाता है. आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं और यह किस-किस बीमारियों को ठीक कर सकता है...

अनार की ताकत क्या है

अनार में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हिमोग्लोबिन (Hemoglobin) को बढ़ाता है. बीमारी में आयरन कम हो जाता है, इसलिए डॉक्टर अनार खिलाने की सलाह देते हैं. इसके अलावा अनार के दानों में कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, टेनिन, विटामिन्स कूट-कूटकर भरे होते हैं. आयुर्वेद में तो अनार के दाने, पत्ते, जड़, फूल, बीज के छिलके भी गुणकारी माने गए हैं. 

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक से ठीक पहले विकास सेठी को हुए थे उल्टी और दस्त, जानें क्या पेट से है कोई कनेक्शन?

अनार इन बीमारियों में फायदेमंद

1. चेहरे की रौनक बढ़ाए

अनार के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाएं. इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर मुंह पर लगाएं. थोड़ी देर बाद मुंह धोएं. हफ्ते में तीन बार ऐसा करने से चेहरे की रौनक लौट आती है और डलनेस खत्म होती है.

2. पेट दर्द से छुटकारा

अनार के आधे कप रस में काली मिर्च और नमक डालकर पीने से पेट दर्द से छुटकारा मिल सकता है. 10-15 ग्राम अनार के सूखे छिलके पीसकर उसमें दो लौंग पाउडर मिलाकर पानी में उबालें. जब आधा पानी रह जाए तो तीन खुराक दिन में पिएं. इससे दस्त से आराम मिल सकता है.

यह भी पढ़ें :लोग क्यों करते हैं सुसाइड? इन संकेतों से समझ सकते हैं अपने करीबी के दिल का हाल

3. खांसी ठीक करे

10 ग्राम अनार के छिलके में 2 ग्राम नमक को मिलाकर पीसकर शहद के साथ चाटने से खांसी चुटकी में दूर हो सकती है. नाक में अनार का जूस डालने से खून आना बंद हो सकता है. 8 ग्राम अनार के छिलके का चूर्ण पानी के साथ पीने से खूनी बवासीर से आराम मिल सकता है.

4. घबराहट कम करे

60-70 ग्राम अनारदाना, 20 दाने काली मिर्च, आधा चम्मच भुना जीरा, एक चुटकी भुनी हींग, दो चुटकी सेंधा नमक को पीसकर पाउडर बना लें. इसे आधा चम्मच खाने से घबराहट और जी मिचलाने की समस्या खत्म हो सकती है.

5. पायरिया में फायदेमंद

दांतों से खून निकल रहा है यानी पायरिया है तो अनार के सूखे फूल बारीक पीसकर मंजन की तरह दिन में 2-3 बार करें. इससे दांतों से खून आना बंद हो जाएगा और दांतों को मजबूती भी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर करते हैं काम तो हो जाएं सावधान, इन अंगों को नुकसान पहुंचा रहा है Sedentary Job

6. भूख बढ़ाए, खाना पचाए

अगर किसी को कम भूख लगती है या पाचन से जुड़ी कोई समस्या है तो अनार के दाने फायदेमंद हो सकते हैं. सेंधा नमक, काली मिर्च, जीरा, हींग को पीसकर पाउडर बनाएं और उसका सेवन करते रहें. पाचन ठीक करने के लिए तीन चम्मच अनार के रस में एक चम्मच जीरा और गुड़ मिलाकर खाने के बाद लें. इससे काफी राहत मिलेगी.

7. पेट में कीड़ों की समस्या खत्म करे

अगर पेट में कीड़े हैं तो अनार के छिलके इन्हें खत्म कर सकते हैं. अनार के सूखे छिलकों के पाउडर को एक चम्मच में लेकर दिन में तीन बार पानी के साथ लें. पेट के कीड़े खत्म हो सकते हैं. यह पाउडर पीडियड्स की समस्या में ज्यादा ब्लीडिंग में भी लाभकारी होता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें :कोरोना वायरस से बचाएगी चीन की नैनो-वैक्सीन, इन वैरिएंट्स से होगी सेफ्टी, जानें कितनी कारगर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget