एक्सप्लोरर

बढ़ा हुआ कॉलेस्ट्रोल बढ़ा रहा है टेंशन तो इस तरह से लहसुन को डाइट में कर लीजिए शामिल

Ways To Eat Garlic: कॉलेस्ट्रोल बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है तो इन 6 तरीकों से लहसुन को खाना शुरू कर दीजिए.इससे कुछ ही दिनों में आपको फायदा नजर आ जाएगा

Ways To Eat Garlic: खाने में लहसुन का जरा सा इस्तेमाल हो जाए तो खाने का स्वाद, सुगंध सब कुछ बदल जाता है. ये खाने को काफी स्वादिष्ट बना देता है. इतना ही नहीं ये लहसुन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने से लेकर डायबिटीज को काबू में रखने के लिए इस जबरदस्त इनग्रेडिएंट्स का सालों से इस्तेमाल हो रहा है. आप भी इसे अपने डाइट का हिस्सा बनाकर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं किस तरह से आप गार्लिक को अपने खाने का हिस्सा बना सकते हैं.

लहसुन को किस तरह से डाइट का हिस्सा बनाएं

कच्चा लहसुन खाएं-
खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.वहीं इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा माना जाता है.कच्चे लहसुन में पाया जाने वाला एक यौगिक एलिसिन, कोलेस्ट्रॉल कम करने और रक्त को पतला करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है. इन लाभों को पाने के लिए, बस सुबह एक गिलास पानी के साथ कच्चे लहसुन की कुछ कलियां खाएं.

लहसुन की चाय पिएं- आप लहसुन की चाय पी सकते हैं. लहसुन की चाय बनाने के लिए लहसुन की एक कली को कूटकर एक कप पानी में मिला लें. फिर इसे कुछ देर तक गैस पर उबालें. इसमें एक से दो चम्मच दालचीनी डालें. इसे थोड़ा उबलने दें. आखिर में इसे कप में निकालें.इसमें शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं.

लहसुन और शहद- लहसुन को खाने का एक और बेहतरीन तरीका ये है कि आप लहसुन की एक कली को तीन से चार टुकड़ों में काट लें. इन्हें चम्मच पर रखें.शहद की कुछ बूंद डाले हैं और इसे कुछ मिनट तक ऐसे ही रखें. फिर लहसुन को चबाकर निगल जाएं. अगर आपको इसका स्वाद कड़वा लग रहा है तो कुछ घूंट गर्म पानी भी पी सकते हैं. ये ना  सिर्फ कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज़ से आपको राहत दिला सकता है बल्कि एसिड रिफ्लक्स और उल्टी के लक्षणों से भी राहत मिल सकता है.

रोस्टेड लहसुन-अगर आपको लहसुन का स्वाद कड़वा लगता है तो आप इसे रोस्ट करके भी खा सकते हैं. इससे इसका स्वास्थ्य लाभ भी बरकरार रहता है और इसमें थोड़ा मीठा पन भी आ जाता है.भुने हुए लहसुन को आप ब्रेड पर डिप के साथ लगा कर खा सकते हैं.

लहसुन का तेल-लहसुन का फायदा लेने के लिए आप इसके तेल को भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप लहसुन का तेल सलाद ड्रेसिंग या भुनी हुई सब्जियों या ब्रेड पर स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. लहसुन का तेल बनाने के लिए लहसुन की कलियों को छील लें और इसे कूट लें. फिर उन्हें एक सौस्पेन में एक कप अच्छे कुकिंग ऑयल जैसे जैतून या एवोकैडो तेल के साथ मिलाएं. इसे धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट तक गर्म करें. ध्यान रहे कि लहसुन जले नहीं. आंच से उतारकर तेल को ठंडा होने दें. फिर इस तेल को छान के इस्तेमाल होने के लिए रख लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget