एक्सप्लोरर

2023 में कई लोगों को आए हार्ट अटैक, अगले साल आपके साथ ऐसा ना हो... इसलिए करें ये काम

नए साल पर सेहत के साथ साथ आपको दिल का भी खास ख्याल रखना होगा. चूंकि हार्ट अटैक के मामलों में 2023 काफी बुरा रहा है, इसलिए नए साल में हार्ट के रिस्क कम करने के लिए कुछ खास तरीके अपनाने होंगे.

Healthy Heart Tips: पुराना साल (Year ender 2023) दबे पांव जा रहा है और नए साल (New year 2024) की आहट सुनाई दे रही है. लोग तरह तरह के नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. नए साल पर जमकर पार्टी करें लेकिन इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि नए साल पर आपकी सेहत भी आपके दिल की तरह स्वस्थ रहे. आपको बता दें कि दिल की बीमारी (Heart Attack)के मामले में बीता साल काफी बुरा बीता है. केवल भारत ही नहीं कोरोना काल के बाद पूरी दुनिया में दिल संबंधी खतरों से जूझ रही है. हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामले पिछले कुछ सालों की तुलना में काफी बढ़े हैं और ऐसे में नए साल में आप स्वस्थ रहे इसलिए लिए आपको कुछ खास प्रयास करने जरूरी हैं. अगले साल आपकों दिल संबंधी खतरों से बचने के लिए क्या क्या करना होगा, यहां जानिए. 
 
दिल संबंधी बीमारियों से बचने के लिए करें ये काम  
 
फिजिकल एक्टिविटी पर फोकस करें
नए साल पर हर रोज एक्सरसाइज, वॉक और योग करने का प्रण लें. इससे आपका हार्ट हैल्दी रहेगा और हार्ट अटैक के खतरे कम होंगे. 
 
नियमित जांच को बनाएं आदत
अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो आपको इसकी नियमित जांच करवानी जरूरी है. इसलिए डॉक्टर के कहेनुसार समय पर और नियमित चैकअप कराते रहें. अगर आप इस संबंध में कोई दवा ले रहे हैं तो इसे नियमित तौर पर लेते रहें. 
 
बीपी को कंट्रोल करना है जरूरी
बढ़ा हुआ बीपी हार्ट अटैक का एक बड़ा कारण माना जाता है. आमतौर पर लोग बीपी बढ़ने पर गौर नहीं करते और ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए समय समय पर बीपी को मॉनिटर करते रहें. बीपी की दवा ले रहे हैं तो इसे नियमित तौर पर लेते रहें. 
 
मोटापे पर कंट्रोल करना है जरूरी 
मोटापा बीपी, शुगर और हार्ट संबंधी बीमारियों की एक बड़ी वजह बन चुका है. अगर आप इसकी जद में आ चुके हैं तो नए साल में मोटापे पर कंट्रोल करने की कोशिश करें. 
 
प्लांट बेस्ट डाइट पर फोकस करें
तला भुना, मांसाहारी भोजन करने की बजाय प्लांट बेस्ड डाइट पर फोकस करें. इससे आपका कोलेस्ट्रोल कम रहेगा और हार्ट अटैक के रिस्क कम होंगे. अल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहें.
 
तनाव से दूर रहे
अगर आपको दिल संबंधी खतरों से दूर रहना है तो आपको स्ट्रेस से भी दूर रहना होगा. नए साल से कोशिश करें कि स्ट्रेस, एंजाइटी और तनाव से दूरी बनाएं. अपनी हॉबीज पर ध्यान दें और परिवार के साथ वक्त बिताएं. कोशिश करें कि स्वस्थ रहने के लिए लिए जरूरी नींद आप लें सकें.
 
यह भी पढ़ें 
 
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Processed Food Health Risks: पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
20-20-20 Rule: दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
Brain Cancer: ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल
ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद

वीडियोज

E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget