एक्सप्लोरर

Year Ender 2024: गूगल पर सबसे ज्यादा पसंद की गई आम के अचार की रेसिपी, जानें इसे खाने के पांच बेहतरीन फायदे

हर साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए फूड आइटम्स की लिस्ट जारी की जाती है. इसमें साल 2024 में आम के अचार की रेसिपी सबसे ज्यादा देखी गई, लेकिन इस रेसिपी के फायदे क्या होते हैं आइए हम आपको बताते हैं.

Five benefits of consuming pickle: आम के अचार का नाम सुनते से ही मुंह में चटकारे आने लगते हैं. पराठे हो, दाल चावल हो या कोई सिंपल सी सब्जी रोटी ही क्यों ना हो, जरा सा आम का अचार इसमें स्वाद का तड़का लगा देता है, इसलिए तो इस आम के अचार (Mango pickle) को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है और इस साल गूगल की टॉप मोस्ट सर्च रेसिपी (Google list) में आम के अचार की रेसिपी को भारत में दूसरा नंबर और पूरी दुनिया में चौथा स्थान मिला है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आम का अचार खाने के पांच बेहतरीन (benefits of Mango pickle) फायदों के बारे में. 

आम के अचार के फायदे 

भारत में कई तरह के अचार बनाए जाते हैं, जिसमें देसी मसाले जैसे राई, सौंफ, अजवाइन, हींग का इस्तेमाल किया जाता है. यह मसाले पेट के लिए फायदेमंद होते हैं और यह हमारी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं. खासकर आम का अचार अगर संतुलित मात्रा में खाया जाए, तो इससे सेहत को जबरदस्त फायदे होते हैं.

हड्डियों और स्किन के लिए फायदेमंद 

फर्मेंटेड अचार में नेचुरल विटामिन के, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. अगर थोड़ी मात्रा में इसका सेवन किया जाए, तो ये हड्डियों को मजबूत बनाता है, बोन डेंसिटी को बनाए रखने में मदद करता है. इतना ही नहीं ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एंटी एजिंग का कम भी करते हैं. 

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

वेट लॉस में मददगार 

आम के अचार में मेथी दाना, सौंफ जैसे इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं और वेट लॉस में मदद करते हैं. फर्मेंटेड अचार खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. 

डाइजेशन को बेहतर करें 

जैसा कि हमने बताया कि अचार में तरह-तरह के देसी मसालों का इस्तेमाल किया जाता है और इसे फर्मेंटेशन प्रोसेस से बनाया जाता है, जिससे इसमें नेचुरली प्रोबायोटिक आ जाते जो हैं. ये हमारे इंटेस्टाइन के लिए फायदेमंद होते हैं, गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और कब्ज, सूजन, अपच जैसी पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखते हैं. 

डायबिटीज को कंट्रोल करें 

अगर नियंत्रित मात्रा में आम के अचार का सेवन किया जाए, तो यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है. इसमें विनेगर मौजूद होता है, जो शरीर के शुगर लेवल को बैलेंस करता है और ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget