एक्सप्लोरर

ठंड में जरा सी भी लापरवाही न बरतें हार्ट पेशेंट, मॉर्निंग वॉक की टाइमिंग में करें बदलाव, इस वक्त जाएं टहलने

दिल से जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी या ऐसे मरीज जिनके हार्ट में ब्लॉकेज है या स्टंट लगा हुआ है, उन्हें इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं तो उसके समय में बदलाव करना चाहिए.

Heart Disease : सर्दियों के मौसम में तापमान गिरने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए इस मौसम में हार्ट पेशेंट को अपने दिल का खास ख्याल रखना चाहिए. डॉक्टरों का कहना है कि ठंड में जरा सी भी लापरवाही बड़ी और गंभीर समस्या का कारण बन सकती है. हार्ट स्पेशलिस्ट का कहना है कि दिल से जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी या ऐसे मरीज जिनके हार्ट (Heart) में ब्लॉकेज है या स्टंट लगा हुआ है, उन्हें इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) पर जाते हैं तो उसके समय में बदलाव करना चाहिए. ताकि किसी तरह की परेशानी न बढ़ने पाए.
 
ठंड में कब जाएं मॉर्निंग वॉक
हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि हार्ट के पेशेंट को एकदम सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने से पूरी तरह बचना चाहिए. अगर वे सुबह पैदल घूमने निकलना ही चाहते हैं तो हल्की धूप निकलने के बाद ही सैर पर निकलें. चूंकि कोरोना के बाद हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ा है. बड़ी संख्या में इसके केस सामने आए हैं तो इसका ज्यादा ख्याल रखना चाहिए. कोविड 19 के पहले 40 साल से ज्यादा उम्र वालों के हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता था लेकिन अब 20-30 साल के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं.
 
कब जाएं डॉक्टर के पास
डॉक्टर दिल की सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करने की सलाह देते हैं. हर समय सतर्क रहने को कहते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि अगर पैदल चलने या एक्सरसाइज करते समय सांस फूलने जैसी समस्या, छाती में दर्द या भारीपन की शिकायत होती है तो तत्काल मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए.
 
जंक फूड से बनाएं दूरी
जंक फूड के सेवन से कई तरह की समस्याएं भी बढ़ी हैं. इसकी वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा तेजी से बढ़ रही है. इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स दिल की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जंक फूड से बचने की सलाह दे रहे हैं. खासकर सर्दियों में इसे पूरी तरह अवॉयड करना चाहिए. वहीं, तनाव से बचने और दिनचर्या का बेहतर बनाने पर फोकस कर बीमारी को ठीक कर सकते हैं.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें
 
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
Joint Pain in Rain: क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget