एक्सप्लोरर

कभी माइक्रो ब्रेक के बारे में सुना है? दिनभर की भागदौड़ में करता है टॉनिक का काम!,जबरदस्त हैं इसके फायदे

लंबे ब्रेक या वीकेंड के भी कहीं ज्यादा फायदेमंद माइक्रो ब्रेक है, जो फिजिकली और मेंटली फिट रखने का काम करता है. यह दोबारा से काम करने के लिए रिचार्ज करता है और दिल-दिमाग की सेहत को दुरुस्त रखता है.

Micro Break Benefits : आजकल महिलाओं की लाइफ काफी बिजी चल रही है. कई-कई महिलाओं को घर और ऑफिस दोनों का काम देखना पड़ता है. नॉन स्टॉप काम करने का बुरा असर सेहत पर पड़ सकता है. इससे स्ट्रेस और डिप्रेशन बढ़ सकता है, गंभीर रुप से बीमार हो सकती हैं. इन सभी परेशानियों से बचाने का काम 'माइक्रो ब्रेक' कर सकता है. यह आपको रिचार्ज करने का काम करता है, फोकस और क्षमता दोनों को बढ़ाता है. 

माइक्रो ब्रेक क्या होता है
माइक्रो ब्रेक छोटा-छोटा ब्रेक होता है, जो काम के बीच लिया जाता है. यह सिर्फ 5 मिनट का होता है लेकिन फिर से रिचार्ज कर देता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लंबे ब्रेक या वीकेंड के भी कहीं ज्यादा फायदेमंद माइक्रो ब्रेक है, जो फिजिकली और मेंटली फिट रखने का काम करता है. 

माइक्रो ब्रेक के फायदे

1. फोकस-कार्यक्षमता बढ़ती है
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, माइक्रो ब्रेक फोकस और काम करने की क्षमता दोनों को बढा़ने का काम करता है. ब्रेक में म्यूजिक सुनें या दोस्तों से बातें करें. इसका फायदा देखने को मिलेगा.

2. तनाव-डिप्रेशन होगा दूर
 ज्यादातर महिलाएं हर काम को समय पर पूरा करने का प्रेशर लेकर चलती हैं. इससे तनाव और डिप्रेशन दोनों हो सकता है. ऐसे में 5 मिनट का ब्रेक राहत दिला सकता है. यह दिमाग को रिलैक्स बनाता है.

3. क्रिएटिविटी बढ़ेगी
लगातार काम करते-करते थक जाने के बाद क्रिएटिविटी को भी नुकसान होता है. दिमाग सही तरह सोच नहीं पाता है. ऐसे में माइक्रो ब्रेक क्रिएटिविटी को बढ़ाने का अच्छा उपाय है. इससे दिमाग नए और फ्रेश तरीके से सोच पाता है.

4. दिल की सेहत दुरुस्त रहती है
नॉन स्टॉप काम करने से एनर्जी भी लो हो जाती है. ऑफिस में सीटिंग जॉब काफी दिक्कतें पैदा कर सकती है. ऐसे में माइक्रो ब्रेक लेकर मूवमेंट करें. इससे दिल और दिमाग सही रहेगा. डायबिटीज जैसी बीमारियां भी हीं होंगी.

माइक्रो ब्रेक कितनी-कितनी देर में लें
साइकोलॉजिस्ट के अनुसार, माइक्रो ब्रेक क्रिएटिविटी को बढ़ाने का काम करता है. इससे थकान कम होती है. कुछ मिनट का ब्रेक लेकर स्ट्रेच करना, टहलना या काम से अलग की बातें आपको रिचार्ज कर सकती है. हर 60 मिनट यानी 1 घंटे में कम से कम दो बार माइक्रो ब्रेक लेना जबरदस्त फायदेमंद हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके खतरे से अंजान, जानें इसके लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget