एक्सप्लोरर

OMG! 1 घंटे में 3,249 पुशअप्स लगाकर बना डाला रिकॉर्ड, स्पीड इतनी की सन्न रह जाएंगे आप

एक अनुमान है कि, बड़े से बड़ा धुरंधर भी एक घंटे में 100 या 200 पुशअप्श ही लगा सकता है, लेकिन एक शख्स ने इस अनुमान को गलत बताते हुए इतने ही समय में इतनी बार पुशअप्स कर डाला है कि हर कोई हैरान है.

Push Ups World Record : आजकल फिटनेस को लेकर हर कोई अलर्ट नजर आ रहा है. जिम, वर्कआउट या एक्सरसाइज से खुद को फिट रखने की कोशिश की जा रही है. शरीर को मजबूत बनाने के लिए बॉडीवेट एक्सरसाइज को काफी असरदार माना जाता है. इसमें पुश अप्स (Push Ups) चेस्ट, ट्राइसेप्स, पेट, शोल्डर को मस्कुलर बनाने में मदद करता है. एक अनुमान है कि बड़े से बड़ा बॉडी बिल्डर भी एक सेशन में 100 से 200 पुश अप्स ही लगा सकता है लेकिन इस अनुमान को गलत साबित कर दिया है, ऑस्ट्रेलिया के एक एथलीट डेनियल स्कैली (Australian Athlete Daniel Scalli) ने, जिन्होंने सिर्फ एक घंटे में इतने पुशअप्स लगाए कि हर कोई दंग रह गया. यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है.
 
सबसे ज्यादा पुश-अप्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड
​गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) के मुताबिक,  ऑस्ट्रेलिया के एक एथलीट डेनियल स्कैली ने सिर्फ एक घंटे में ही 3,249 पुशअप्स लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. साल 2022 के आखिरी-आखिर तक यह रिकॉर्ड डेनियल के पास था. तब उन्होंने 3,182 रैप्स लगाए थे. हालांकि, बाद में उनके ही देश के एथलीट Lucas Helmke ने 3,206 पुश अप्स लगाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया था. 17 जनवरी को Daniel Scalli ने दोबारा से इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. उनके इंस्टा अकाउंट से पता चलता है कि उनके पास सबसे लंबा एब्डोमिनल प्लैंक करने का रिकॉर्ड है. एक घंटे में सबसे ज्यादा चेस्ट टू फ्लोर बर्पीज करने का गिनीज रिकॉर्ड भी डेनियल के नाम ही है.
 
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DANIEL SCALI (@daniel_scalii)

पुशअप्स करने का डेनियल स्कैली मंत्र
1. बॉडी का पोस्चर एकदम सीधा हो.
2. चेस्ट तब तक नीचे लाएं, जब तक कोहनियां 90 डिग्री का कोण ना बना लें.
3. बॉडी को पूरी तरह ऊपर-नीचे लाएं.
 
एथलीट डेनियल स्कैली की डाइट
डेनियल स्कैली के इंस्टा अकाउंट से जो पता चलता है, उसके मुताबिक, खाने और घूमने का उन्हें काफी शौक है. उनकी डाइट में टेस्ट के साथ प्रोटीन, कार्ब्स और फैट भरपूर शामिल होता है. प्रोटीन शेक, मीट, सी-फूड, ओट्स जैसे हाई प्रोटीन फूड का वो ज्यादा सेवन करते हैं.
 
डेनियल का वर्कआउट रुटीन क्या है
1. प्लैंक
2. बर्पीज
3. पुशअप्स
4. सिट अप
5. साइकिलिंग
6. बैटल रोप वर्कआउट
7. सीटेड रोइंग
8. प्रीचर कर्ल
9. माउंटेन क्लाइंबर्स
10. डंबल बाइसेप्स कर्ल
11. बारबेल ओवरहेड ट्राइसेप्स एक्सटेंशन
12. बैक एक्सरसाइज
13. शोल्डर एक्सरसाइज
14. रनिंग
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget