एक्सप्लोरर

COVID-19 की दूसरी लहर के बीच खुद को रखना चाहते हैं फिट और तनाव से दूर? अपनाएं ये मददगार टिप्स

COVID-19 और लॉकडाउन का असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है. ऐसे में सभी के लिये खुद को फिट रखना और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखना बेहद जरूरी है.

COVID-19 की दूसरी लहर के चलते तमाम राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है. ऐसे में अधिकतर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं या फिर बेहद जरूरी काम के लिये घर से बाहर निकल रहे हैं. COVID-19 और लॉकडाउन का असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है. ऐसे में सभी के लिए खुद को फिट रखना और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखना बेहद जरूरी है. यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जो आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकते हैं.

व्यायाम
लॉकडाउन में फिट और एक्टिव रहने के लिए सबसे कारगर चीज है एक्सरसाइज. व्यायाम करना ना केवल आपको फिट रखता है बल्कि तनाव को भी कम करता है. आप स्क्वैट्स, जंपिंग जैक, लंग्स, पुशअप्स, प्लैंक्स आदि कर सकते हैं. ये एक्सरसाइज हृदय गति और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं.

योग-व्यायाम
आप योग-व्यायाम भी कर सकते हैं. ये भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है. योग सकारात्मकता में सुधार करता है और तनाव को कम करता है. आप योग-व्यायाम आसनों में आप सूर्यनमस्कार, भुजंगासन, धनुरासन (धनुष मुद्रा) और शवासन कर सकते हैं. आप ऑनलाइन वीडियो की मदद से भी घर बैठे योग-व्यायाम कर सकते हैं.

ध्यान लगाना
ध्यान स्वयं को तनाव से मुक्त करने और अपनी आध्यात्मिकता से जुड़ने का एक तरीका है. यह मानसिक रूप से सक्रिय रहने का एक तरीका है. ध्यान के दौरान व्यक्ति का अपनी श्वास पर पूरा नियंत्रण होता है, जिससे आपको आराम मिलता है और रक्त प्रवाह बढ़ता है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार करता है और दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है. 

घर के कार्यों में मदद करना
घर के कामों में मदद करने से आपको सक्रिय रहने में मदद मिल सकती है. चाहे वह झाड़ू लगाना हो, पोछा लगाना हो, वैक्यूम करना हो, फर्नीचर को झाड़ना हो या दराज और अलमारी को साफ करना हो, यह सभी सक्रिय रहने का एक तरीका है. दूसरे व्यायाम की तरह, ये घरेलू गतिविधियां भी चयापचय को बढ़ावा देती हैं और फिट और सक्रिय रहने में मदद करती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget